- Home
- Entertainment
- Top Richest Music Director: 5 सबसे अमीर संगीतकार, एक की दौलत में बन जाए कॉकटेल 2 जैसी 12 मूवी
Top Richest Music Director: 5 सबसे अमीर संगीतकार, एक की दौलत में बन जाए कॉकटेल 2 जैसी 12 मूवी
World Music Day 2026: भारत के सबसे अमीर संगीतकार कौन माने जाते हैं? संगीतकारों की कमाई का सोर्स क्या होता हैं? भारत में संगीत उद्योग का भविष्य कैसा माना जा रहा है?

देश के सबसे अमीर संगीतकार
इंडियन म्यूजिक ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है और इसके पीछे कई प्रतिभाशाली संगीतकारों का योगदान रहा है। इन म्यूजिक डायरेक्टर्स ने न सिर्फ शानदार धुनों से लोगों का दिल जीता बल्कि अपनी कला के दम पर करोड़ों-अरबों की संपत्ति भी बनाई है। वर्ल्ड म्यूजिक डे 2026 के मौके पर आपको सबसे अमीर इंडियन म्यूजिशनयन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं भारत के 5 सबसे अमीर संगीतकारों के बारे में...

1. एआर रहमान
एआर रहमान मोस्ट पॉपुलर संगीतकारों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार म्यूजिक दिया है। बता दें कि देश के सबसे अमीर संगीतकारों की लिस्ट में एआर रहमान टॉप पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 2000 करोड़ की संपत्ति हैं।
2. प्रीतम चक्रवर्ती
प्रीतम चक्रवर्ती भी संगीत की दुनिया में बहुत फेमस नाम है। प्रीतम ने कई सुपरहिट फिल्मों में म्यूजिक दिया है। खबरों की मानें तो वे 250 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
3. हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के बेस्ट संगीतकारों में से एक हैं। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में संगीत देने वाले हिमेश तकरीबन 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
4. अमित त्रिवेदी
संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम है अमित त्रिवेदी। अमित द्वारा संगीतबद्ध किए गानों को पसंद किया जाता है। बात उनकी संपत्ति की करें तो वे 70-80 करोड़ के मालिक हैं।
5. अनिरुद्ध रविचंदर
अनिरुद्ध रविचंदर संगीत की दुनिया में फिलहाल सबसे पॉपुलर नाम है। साउथ की हर दूसरी मूवी में अनिरुद्ध का संगीत सुनने को मिलता है। बता दें कि वे 50-60 करोड़ की संपत्ति के मालिक है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।