यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं, लेकिन टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया है और बेंगलुरु में टिकट 2000 रुपये तक में बिक रहे हैं।
KGF स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसकी एडवांस बुकिंग खुलते ही फैंस टिकट खरीदने के लिए टूट पड़े हैं। आलम ये है कि कर्नाटक के ज्यादातर सिनेमाघरों में पहले दिन के लगभग सभी शो के टिकट बिक चुके हैं।
हर घंटे 25 हजार टिकट बिके
मल्टीप्लेक्स में पहले दिन के ज्यादातर शो के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए। बुकमायशो (BookMyShow) ऐप पर हर घंटे 25,000 से ज्यादा टिकट बिक रहे हैं। 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म इंडस्ट्री का कहना है कि किसी कन्नड़ फिल्म के लिए रिलीज से पहले इतनी बड़ी बुकिंग एक ऑल-टाइम रिकॉर्ड है।
बेंगलुरु में टिकट 250 से 2000 रुपये तक
फिल्म की रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं, लेकिन टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। बेंगलुरु में सिंगल स्क्रीन थिएटरों में टिकट 250-300 रुपये में मिल रहे हैं। मल्टीप्लेक्स में नॉर्मल सीटों के दाम 350 से 500 रुपये हैं। वहीं, प्रीमियम सीटों और स्पेशल शो के लिए 600 से 800 रुपये देने पड़ रहे हैं। प्रीमियम मल्टीप्लेक्स स्क्रीन पर यह कीमत 900 से 1,500 रुपये तक है। कुछ अल्ट्रा-प्रीमियम स्क्रीन्स पर तो टिकट 1,900 से 2,000 रुपये में बिक रहे हैं।
राज्य के दूसरे शहरों में 200 से 700 रुपये तक दाम
कर्नाटक के दूसरे हिस्सों में भी टिकट के अलग-अलग दाम तय किए गए हैं। मैसूर में नॉर्मल टिकट 200-400 रुपये और प्रीमियम 400-700 रुपये में है। मंगलुरु में यह 200-350 रुपये और प्रीमियम 350-600 रुपये है। हुबली, धारवाड़, तुमकुरु, शिवमोग्गा, दावणगेरे, रायचूर और कलबुर्गी जैसे शहरों में नॉर्मल टिकट 150-300 रुपये और प्रीमियम टिकट 300-500 रुपये के बीच है। उडुपी में दाम 180-350 रुपये (नॉर्मल) और 350-600 रुपये (प्रीमियम) हैं। कुंदापुर में भी टिकट 150-300 रुपये और 300-500 रुपये की रेंज में हैं। देश के दूसरे बड़े शहरों, जैसे मुंबई और दिल्ली में 'टॉक्सिक' के टिकट 800 से 900 रुपये में बिक रहे हैं।


