MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • चाणक्य नीति: गृहस्थ, मांसाहारी, लालची और स्त्री में आसक्त व्यक्ति से किन चीजों की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए?

चाणक्य नीति: गृहस्थ, मांसाहारी, लालची और स्त्री में आसक्त व्यक्ति से किन चीजों की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए?

उज्जैन. आचार्य चाणक्य की नीतियां यानी लाइफ मैनेजेमेंट सूत्रों को ध्यान में रखा जाए तो जीवन की अनेक परेशानियों से बचा जा सकता है। ये नीतियां हमें जीने की सही तरीका बताती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि जिस व्यक्ति के मन में काम, लालच आदि बुरी भावनाएं हों, उनसे पवित्रता आदि अच्छे गुणों की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। जानिए इस नीति के बारे में…

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 01 2021, 05:04 PM IST| Updated : Feb 01 2021, 05:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14

1. घर-गृहस्थी में आसक्त व्यक्ति को विद्या नहीं आती
जो व्यक्ति घर-गृहस्थी यानी परिवार के प्रति हद से ज्यादा आसक्त रहता है वह विद्या से दूर रहता है। चाहकर भी वह विद्या प्राप्त नहीं कर पाता क्योंकि लिए उसे अपने परिवार का परित्याग करना पड़ेगा। ऐसा वो कर नहीं पाता और विद्या से सदैव दूरी बनाए रखता है।
 

24

2. स्त्री में आसक्त व्यक्ति में पवित्रता नहीं होती
जिस व्यक्ति के मन में स्त्री यानी काम की अधिकता होती है उसमें पवित्रता का भाव स्वतं ही समाप्त हो जाता है। ऐसा व्यक्ति काम की अग्नि में जलता रहता है और इसी वजह से उसके मन की पवित्रता समाप्त हो जाती है।
 

34

3. मांस खाने वाले को दया नहीं आती
जो व्यक्ति मांस खाता है यानी जीव हत्या करता है, उसके मन में दया का भाव नहीं आ सकता क्योंकि किसी पशु या पक्षी का मांस खाकर उसके मन से इस भावना का लोप हो जाता है। ऐसा व्यक्ति न सिर्फ जीव-जंतु बल्कि मनुष्यों के लिए भी दया का भाव अपने मन में नहीं रखता।
 

44

4. धन के लालची को सच बोलना नहीं आता
जिस व्यक्ति के मन में धन का लालच होता है उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता, क्योंकि अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए ऐसा आदमी किसी भी हद तक गिर सकता है और किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा व्यक्ति झूठ बोलकर ही लोगों में विश्वास हासिल करता है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved