MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • चाणक्य नीति: कौन है मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र, सबसे बड़ा धन और शत्रु?

चाणक्य नीति: कौन है मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र, सबसे बड़ा धन और शत्रु?

उज्जैन. आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र के ज्ञाता थे। आज भी इनकी गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। इन्होंने अपनी नीतियों और कुशाग्र बुद्धि का प्रयोग करते हुए नंदवंश का नाश किया और एक साधारण बालक से चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया। आचार्य चाणक्य द्वारा लिखे गए नीति शास्त्र की बातें आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में रिश्तों, धन, व्यापार आदि को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। जानते हैं कौन है मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र, सबसे बड़ा शत्रु और सबसे बड़ा धन

1 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 01 2021, 11:38 AM IST| Updated : Jun 01 2021, 11:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
13

सबसे अच्छा मित्र
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सबसे अच्छा मित्र वही है जो विकट परिस्थितियों में आपका साथ दे और अचानक विपत्ति आने पर भी आपको अकेला न छोड़े। बुरे समय में ही एक अच्छे मित्र की पहचान होती है। सही मायने में वही आपका मित्र होता है जो आपको सही और गलत की पहचान करवाता है।
 

23

सबसे बड़ा धन
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि विपत्ति के समय में धन व्यक्ति को उससे निकलने में सहायता करता है लेकिन धन भी न होने पर भी ज्ञान ही व्यक्ति के काम आता है। कभी-कभी जब धन भी किसी काम का नहीं रह जाता है तब उस परिस्थिति में व्यक्ति केवल अपने ज्ञान से ही विजय प्राप्त कर सकता है, इसलिए ज्ञान रुपी धन को सदैव अर्जित करते रहना चाहिए।
 

33

सबसे बड़ा शत्रु
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु भूख होती है। जब व्यक्ति का पेट खाली होता है तो उस परिस्थिति में व्यक्ति कुछ भी करने को तैयार हो जाता है इसलिए चाणक्य ने भूख को व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु बताया है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved