चाहते हैं सफलता और सुख तो हमेशा ध्यान रखें महात्मा विदुर की बताई ये 4 बातें
उज्जैन. महाभारत का एक बहुत ही खास अंग है विदुर नीति, जिसमें महात्मा विदुरजी ने कई काम की बातें और नीतियां बताई है। वो बातें न की सिर्फ उस समय काम की थी बल्कि आज भी बहुत महत्व रखती है। अगर कोई भी इंसान इन बातों को ध्यान रखें तो उसे जीवन की हर सफलता और सुख मिल सकते हैं। जानिए ऐसी ही 4 नीतियों के बारे में-
14

अर्थ- स्वर्ण यानी सोने के लिए झूठ बोलने वाला मनुष्य अपने आगे और पीछे की पीढ़ियों को नर्क का भागी बना देता है, लेकिन भूमि और स्त्री के लिए झूठ बोलने वाला इंसान को अपना सर्वनाश की कर बैठता है। इसलिए भूमि या स्त्री के लिए कभी झूठ न बोलें।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
अर्थ- पूजा-पाठ न करना, अपहरण करके या भगाकर विवाह करना, वेदों का तिरस्कार करना और धर्म का पालन न करना- ये सभी काम परिवार के सम्मान को नष्ट कर देते हैं।
34
अर्थ- जो मनुष्य दूसरों के गुणों में दोष ढूंढता है। दूसरों के धर्मस्थलों को अपवित्र करता है, कड़वी बातें करता है, निर्दयी और दुष्ट होता है, ऐसा मनुष्य जीवन में कई कष्ट भोगता है।
44
अर्थ- जिस मनुष्य की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है, व ह निरंतर पाप कर्म ही करता रहता है। इसी तरह बार-बार पुण्य कर्म करने से बुद्धि का विकास होता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Latest Videos