- Home
- Religion
- Spiritual
- 17 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि, जानिए इन 9 दिनों में कौन-से काम करने से बचना चाहिए
17 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि, जानिए इन 9 दिनों में कौन-से काम करने से बचना चाहिए
उज्जैन. इस बार शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 17 अक्टूबर, शनिवार से हो रहा है। नवरात्रि देवी की पूजा-अर्चना करने का सबसे शुभ और खास समय माना जाता है। इन नौ दिनों में हर कोई देवी की आराधना करता है और उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करता है, लेकिन कई लोग अनजाने में कुछ ऐसे काम कर जाते है, जिनसे देवी रूठ जाती हैं। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
17

1. नवरात्र के दौरान मांसाहार यानी नॉनवेज न खाएं। भोजन में प्याज, लहसुन का उपयोग भी न करें।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
2. नवरात्रि के दौरान शारीरिक संबंध न बनाएं, पत्नी से दूरी बनाएं रखें।
37
3. अगर आप नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो चमड़े की चीजों जैसे- बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग आदि का उपयोग न करें।
47
4. नवरात्रि में 9 दिनों में बाल (दाढ़ी-कटिंग) नहीं कटवाने चाहिए। हालांकि इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाना शुभ होता है।
57
5. अगर आप नवरात्रि में कलश स्थापना कर रहे हैं या अखंड ज्योति जला रहे हैं तो 9 दिनों तक घर खाली छोड़कर नहीं जाएं।
67
6. नवरात्रि के नौ दिनों में नाखून भी नहीं काटने चाहिए।
77
7. नवरात्रि में किसी कन्या या महिला का अपमान न करें। किसी के बारे में बुरे विचार भी मन में न लाएं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Latest Videos