MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Shattila Ekadashi 2023: 18 जनवरी को इन 6 कामों में करें तिल का उपयोग, जानें साइंटिफिक रीजन भी

Shattila Ekadashi 2023: 18 जनवरी को इन 6 कामों में करें तिल का उपयोग, जानें साइंटिफिक रीजन भी

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi 2023) कहते हैं। इस बार ये एकादशी 18 जनवरी, बुधवार को है। इस एकादशी पर तिल का उपयोग विभिन्न कामों में किया जाता है। जैसे कि नाम से ही पता चलता षटतिला यानी 6 काम जिसमें तिल का उपयोग इस दिन किया जाना चाहिए। विभिन्न ग्रंथों में भी इस तिथि का महत्व बताया गया है। आगे जानिए इस तिथि का महत्व और उन 6 कामों के बारे में जिनमें तिल का उपयोग करना चाहिए…तिलस्नायी तिलोद्वार्ती तिलहोमी तिलोद्की। तिलभुक् तिलदाता च षट्तिला: पापनाशना:।।अर्थ: षटतिला एकादशी पर तिल मिले जल से नहाना, तिल का उबटन लगाना, तिल से हवन, तिल मिला हुआ पानी पीना, तिल का भोजन और तिल का दान करने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं।  

3 Min read
Manish Meharele
Published : Jan 17 2023, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

1. क्यों करें तिल मिले जल से स्नान?
षटतिला एखादशी पर तिल मिले जल से स्नान करने की बात गई है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा है। देखा जाए तो शीत ऋतु में त्वचा रूखी हो जाती है, जिसके कारण कई परेशानी हो सकती है। तिल मिश्रित जल से स्नान करने से इस तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है क्योंकि तिल में तेल की मात्रा काफी अधिक होती है जो स्किन प्रॉब्लम से बचाती है।
 

26

2. क्यों लगाएं तिल का उबटन?
तिल से बना उबटन भी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर करता है। पुरातन समय में जब शरीर पर लगाने के कोई क्रीम नहीं होती थी, उस समय लोग तिल से बने उबटन का ही प्रयोग त्वचा को चमकाने के लिए करते थे। शीत ऋतु में इसका उपयोग और भी जरूरी हो जाती है। इसलिए षटतिला एकादशी पर तिल का उबटने लगाने की परंपरा है।
 

36

3. तिल मिला जल पीना
शीत ऋतु में शरीर को कई आवश्यक विटामिन और प्रोटीन की आवश्यकता होती है। वो सभी चीजें तिल में आसानी से मिल जाता है। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा प्राप्त होती है, इसलिए षटतिला एकादशी पर तिल मिश्रित जल पीने की परंपरा हमारे विद्वानों ने बनाई है।
 

46

4. तिल से बने पकवान खाना
शीत ऋतु में और खास तौर पर माघ मास में तिल को अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। इसलिए इस मौके पर तिल से बने पकवान जैसे लड्डू, गजक, रेवड़ी आदि विशेष रूप से बनाई और खाई जाती है। यही कारण है कि माघ मास में तिल का उपयोग बहुत जरूरी माना गया है। षटतिला एकादशी पर तिल का उपयोग भोजन में जरूर करना चाहिए।
 

56

5. तिल का दान करें
धर्म ग्रंथों के अनुसार, तिल का दान करने से पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं। इसका दूसरा पक्ष ये भी है कि कई लोग पैसों के अभाव में तिल से बने पकवान खाने में असमर्थ होते हैं। ऐसी स्थिति में उन लोगों को तिल या तिल से बने पकवान खाने से उन्हें भी इस मौसमें जरूरी ऊर्जा प्राप्त होती है।
 

66

6. तिल से हवन
हवन हिंदू धर्म में आवश्यक कर्म बताया गया है। समय-समय पर हवन व यज्ञ जरूर करने चाहिए। हवन कई चीजों से किया जाता है। षटतिला एकादशी पर तिल से हवन करने की परंपरा है। तिल से हवन करने पर वायुमंडल सुगंधित होता है और बैक्टीरिया नष्ट होते हैं। 


 

ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक राशिफल 16-22 जनवरी 2023: इन 3 राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, किसके शुरू होंगे बुरे दिन?


Mangal Margi Rashifal 2023: मंगल के मार्गी होने से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें राशिफल से

Makar Sankranti 2023 Rashifal: सूर्य करेगा मकर राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved