MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • विदुर नीति: इन 10 लोगों को नहीं होती अच्छे-बुरे की पहचान, इनसे दूर रहने में ही भलाई है

विदुर नीति: इन 10 लोगों को नहीं होती अच्छे-बुरे की पहचान, इनसे दूर रहने में ही भलाई है

उज्जैन. महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत ग्रंथ बहुत ही विस्तृत है। इसकी कथा जितनी बड़ी है, उतनी ही रोचक भी है। शास्त्रों में महाभारत को पांचवां वेद भी कहा गया है। महाभारत के उद्योग पर्व में युद्ध से पहले महात्मा विदुर राजा धृतराष्ट्र को लाइफ मैनेजमेंट से जुड़ी अनेक बातें बताते हैं। इसे विदुर नीति कहते हैं। विदुर नीति के अनुसार, कुछ लोगों को अच्छे-बुरे का ज्ञान नहीं रहता, इसलिए इनसे दूर रहने में ही भलाई है। इनकी जानकारी इस प्रकार है-1. जिसने नशा किया हो2. असावधान व्यक्ति3. पागल4. थका हुआ5. क्रोधी6. भूखा7. जल्दबाजी करने वाला8. लोभी9. डरा हुआ व्यक्ति10. कामी

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 20 2020, 06:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

1. जिसने नशा किया हो

जिस व्यक्ति ने नशा किया हुआ हो, उससे दूर रहने में ही भलाई है। नशे में व्यक्ति को अच्छे-बुरे का ज्ञान नहीं रहता और कई बार वह ऐसे काम भी कर देता है, जो उसे नहीं करना चाहिए। विदुर नीति के अनुसार, नशे में किसी व्यक्ति द्वारा किए गए गलत कामों का दंड उसके साथ रहने वालों को भी भुगतना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति से दूर रहना ही अच्छा है।
 

210

2. असावधान इंसान

विदुर नीति के अनुसार, असावधान व्यक्ति को भी अच्छे-बुरे का ध्यान नहीं रहता, इसलिए उसके साथ भी नहीं रहना चाहिए। उसकी लापरवाही के कारण हमें भी नुकसान हो सकता है।  वाहन चलाते समय या कोई जोखिम भरा काम करते समय किसी व्यक्ति की जरा सी लापरवाही उसकी व उसके साथ रहने वाले व्यक्ति की भी जान ले सकती है। इसलिए जो व्यक्ति असावधान यानी लापरवाह हो, उसके साथ न ही रहें तो बेहतर रहेगा।

310

3. पागल व्यक्ति

जिस व्यक्ति का मानसिक संतुलन खराब हो, उसे सही-गलत या अच्छे बुरे का ज्ञान नहीं होता। वह तो बिना कारण कुछ भी करता रहता है। ऐसे में कई बार वह ऐसे काम भी कर देता है, जो उसे नहीं करना चाहिए। पागल व्यक्ति बिना कारण किसी पर हमला कर सकता है या सम्मान करने योग्य व्यक्ति का अपमान कर सकता है। ऐसी स्थिति में उसे लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। इसलिए जिस व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं हो, उसके साथ भी नहीं रहना चाहिए। 

410

4. थका हुआ व्यक्ति

जिस व्यक्ति ने सारी रात कमरतोड़ मेहनत की हो और वह थक कर चूर हो चुका हो, ऐसी व्यक्ति को भी अच्छे-बुरे का ज्ञान नहीं रहता। थका हुआ व्यक्ति किसी से विवाद नहीं करता, वह तो बस आराम करना चाहता है। अगर उसके आराम में उसे रुकावट आती है तो वह सही-गलत का निर्णय किए बिना ही कुछ ऐसा कर सकता है, जो उसे नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में उसे तो नुकसान उठाना ही पड़ेगा, लेकिन उसके साथ यदि कोई है तो वह भी संकट में फंस सकता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति से दूर रहने में ही भलाई है।

510

5. क्रोधी व्यक्ति

जिस व्यक्ति को छोटी-छोटी बातों पर बहुत गुस्सा आता हो, उससे भी दूर ही रहना चाहिए। ऐसा व्यक्ति छोटी सी बात पर भी किसी पर हमला कर सकता है या ऐसा कुछ कर सकता है, जिसके कारण आगे जाकर पछताना पड़े। ऐसे लोग बहुत ही दुःसाहसी होते हैं, क्रोध आने पर ये किसी का भी बुरा कर बैठते हैं। हालांकि आगे जाकर इन्हें भी अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए क्रोधी व्यक्ति से दूर ही रहना चाहिए।
 

610

6. भूखा व्यक्ति

विदुर नीति के अनुसार, भूख से तपड़ते हुए मनुष्य को भी धर्म-अधर्म का ज्ञान नहीं रहता। वह अपनी भूख शांत करने के लिए सही-गलत का निर्णय नहीं ले पाता और कुछ ऐसा कर सकता है, जो उसे नहीं करना चाहिए। भूखा व्यक्ति चोरी, डकैती या लूट जैसी घटना को भी अंजाम दे सकता है। भले ही उसका स्वभाव अच्छा हो, लेकिन भूख के कारण वह ये बुरे काम कर सकता है। इसलिए भूखे व्यक्ति से भी मेल-जोल नहीं रखना चाहिए। इसके कारण भी आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

710

7. जल्दबाजी में काम करने वाला व्यक्ति

जो व्यक्ति हर काम जल्दबाजी में करता है वह कभी न कभी कुछ न कुछ गलत जरूर कर बैठता है। अपना काम जल्दी निपटाने के लिए ऐसे लोग कोई शार्टकट तरीका अपनाते हैं, जिसके कारण बाद में इन्हें पछताना पड़ता है। कई बार ऐसे लोगों से जल्दबाजी में किसी का बुरा भी हो जाता है। ऐसे लोग स्वभाव के बुरे नहीं होते, लेकिन जल्दबाजी के कारण कई बार इन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। इसलिए ऐसे लोग जो हर काम जल्दबाजी में करते हैं, उनसे दूर रहना चाहिए।

810

8. लोभी व्यक्ति

लोभी यानी लालची व्यक्ति। हम बचपन से ही सुनते आ रहे हैं कि लालच इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। लालची इंसान अपने निजी स्वार्थ के लिए किसी के साथ भी धोखा कर सकते हैं। ऐसे लोग धर्म-अधर्म के बारे में नहीं सोचते। ये लोग अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्त या और किसी के साथ भी बुरा करने से नहीं हिचकते। विपरीत समय आने पर ये अपने साथ रहने वाले लोगों को भी फंसा सकते हैं। इसलिए लालची लोगों से दूर रहने में ही भलाई है।

910

9. भयभीत यानी डरा हुआ व्यक्ति

डरे हुए इंसान को रस्सी भी सांप नजर आती है। उसे यही लगता है कि कहीं से कोई उसका नुकसान न कर दे। ऐसा व्यक्ति सही-गलत में भी फर्क नहीं कर सकता। डरा हुआ व्यक्ति सज्जन होने पर भी जाने-अनजाने में किसी को चोट पहुंचा सकता है। वह अपने साथ रहने वाले व्यक्ति को भी शक की नजर से देखता है। इसलिए भयभीत व्यक्ति के साथ भी नहीं रहना चाहिए क्योंकि उसकी गलती आपके लिए भी संकट पैदा कर सकती है।

1010

10. कामी व्यक्ति

विदुर नीति के अनुसार, जब किसी व्यक्ति पर काम हावी होता है तो वह सही-गलत व अच्छा-बुरा सब भूल जाता है। कामी व्यक्ति अपनी तृप्ति के लिए किसी के साथ भी बुरा व्यवहार कर बैठता है। ऐसे व्यक्ति के साथ रहने वालों को भी कई बार अपमान का सामना करना पड़ सकता है। लगातार ऐसे व्यक्ति के संपर्क में रहने से लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए कामी व्यक्ति से दूर ही रहना चाहिए।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved