MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Dussehra 2022: सभी को सीखनी चाहिए रावण की गलतियों से ये 5 बातें, लाइफ रहेगी टेंशन फ्री

Dussehra 2022: सभी को सीखनी चाहिए रावण की गलतियों से ये 5 बातें, लाइफ रहेगी टेंशन फ्री

Dussehra 2022: हर साल विजयादशमी पर बुराई के प्रतीक के रूप में रावण के पुतलों का दहन किया जाता है। इस बार ये पर्व 5 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन श्रीराम ने रावण का वध किया था। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Oct 05 2022, 06:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

रावण ने तपस्या के बल पर की वरदान प्राप्त कर लिए थे, जिसके बल पर वह अजेय योद्धा बना गया था। अपनी शक्ति के मद में चूर होकर रावण अत्याचारी हो गया। रावण ने लगातार अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया। यही कारण है कि परम शक्तिशाली होने के बाद भी वह श्रीराम के हाथों मारा गया। इसलिए अगर आपके पास शक्ति है तो उसका सदुपयोग करें न कि दुरुपयोग।
 

25

रावण ने हमेशा दुर्बल लोगों को सताया। मनुष्य और वानरों को तो वह अपना भोजन समझता था तभी उसने ब्रह्मा से वरदान मांगा था कि मनुष्य और वानरों के अलावा मेरी मृत्यु और किसी के हाथों न हो। रावण ने तपस्या करने वाले ऋषि-मुनियों पर भी खूब अत्याचार किए। दुर्बल लोगों का श्राप बहुत जल्दी अपना प्रभाव दिखाता है। इसलिए कभी भी ऐसे लोगों को सताना नहीं चाहिए।
 

35

रावण परम ज्ञानी था, लेकिन इसके बाद भी उसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। चाहे वो पत्नी हो, बहन या कोई अन्य स्त्री। रावण ने कभी पत्नी की बात नहीं मानी, बहन शूर्पणखा के पति का वध कर दिया और देवी सीता का हरण कर अपने महल में ले आया। इस तरह स्त्रियों का अपमान करने के चलते रावण का सर्वनाश हो गया। इसलिए हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
 

45

रावण की सभा में कई बुजुर्ग मंत्री भी थे, उनमें रावण के नाना भी शामिल थे। उन्होंने रावण को कई बार समझाने की कोशिश की कि श्रीराम से युद्ध उसकी मृत्यु और राक्षस जाति के विनाश का कारण बन सकता है, लेकिन फिर भी रावण ने उनकी एक न सूनी। परिणाम स्वरूप रावण के साथ-साथ कई निर्दोष राक्षस भी मारे गए। इसलिए कहते हैं कि हमेशा बुजुर्गों का कहना मानना चाहिए।
 

55

रावण के दो भाई थे- विभीषण और कुंभकर्ण। विभीषण सदैव रावण को सही सलाह देता था, लेकिन ये बातें रावण को कभी समझ नहीं आई। एक दिन रावण ने गुस्से ने विभीषण को लंका से निकाल दिया। परिणाम स्वरूप विभीषण ने जाकर कई गुप्त बातें श्रीराम को बता दी, इसी वजह से यु्द्ध में रावण को हार का सामना करना पड़ा। इसलिए भाइयों से विवाद न करें।


ये भी पढ़ें-

Happy Dussehra 2022: अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ शेयर करें ये बधाई संदेश और दें ’दशहरे की शुभकामनाएं’


Dussehra 2022: रावण से जुड़े ये 6 रहस्य चौंका देंगे आपको, कोई मानता है सच-कोई झूठ


Dussehra 2022: इन 5 लोगों का श्राप बना रावण के सर्वनाश का कारण, शूर्पणखा भी है इनमें शामिल

Dussehra 2022: 5 अक्टूबर को दशहरे पर 6 शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved