- Home
- Auto
- Automobile News
- 3 करोड़ खर्च कर भारत ने Mehul Choksi को लेने भेजा था स्पेशल जेट, सेलिब्रिटी करते हैं इस शानदार प्लेन में सफर
3 करोड़ खर्च कर भारत ने Mehul Choksi को लेने भेजा था स्पेशल जेट, सेलिब्रिटी करते हैं इस शानदार प्लेन में सफर
ऑटो डेस्क: भागोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (mehul choksi) को डोमिनिका लेने गए अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,500 करोड़ का घोटाला किया है। बता दें कि सीबीआई के दो अधिकारियों सहित 8 सदस्यीय टीम डोमिनिका में चोकसी को लेने के लिए भारत से पहुंची थी। मेहुल चोकसी को लाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर कतर एयरवेज का बॉम्बार्डियर ग्लोबल जेट 5000 (Bombardier Global 5000) भेजा गया था। लेकिन वहां की अदालत में सुनवाई न होने के कारण विमान को बिना मेहुल चोकसी के वापस लौटना पड़ा। मेहुल को लेने प्लेन की क्या खासियत है आइए आपको बताते हैं।

लक्जरी सुविधाओं से लेस है प्लेन
कतर एयरवेज का बॉम्बार्डियर ग्लोबल जेट 5000 लंबी दूरी की यात्रा करने के साथ ही एक असाधारण ट्रान्साटलांटिक जेट है, जो सभी लक्जरी सुविधाओं से लेस है। 13 लोगों की कैपेसिटी वाले इस प्लेन में एक बड़ा लिविंग रूम, प्राइवेट रूम, आगे-पीछे 2 टॉयलेट और शानदार लाइट्स दी गई है।
ये है ग्लोबल जेट 5000 की खासियत
इस स्पेशल जेट में अन्य प्लेन के अपेक्षा ज्यादा स्पेस दिया गया है। इसके केबिन की चौड़ाई 7.92 फीट, लंबाई 45.5 फीट और ऊंचाई 6.17 फीट है। ये प्लेन 560mph की हाई स्पीड पर चलता है।
आसानी से महासागर को करता है पार
शक्तिशाली और प्रभावशाली बॉम्बार्डियर ग्लोबल 5000 समय बचाने के साथ ही आसानी से महासागरों को पार करता है और बेहतर शॉर्ट-फील्ड प्रदर्शन के साथ, यह उन उड़ानों को पूरा करता है जो इसकी श्रेणी के अन्य प्लेन नहीं कर सकते हैं।
1 सफर का है करोड़ों खर्चा
बताया जा रहा है, कि इस प्लेन का 1 घंटे का किराया 8.46 लाख रुपये है। भारत से एंटीगुआ जाने में 16 से 17 घंटे का समय लगता है। इस हिसाब से इसका एक तरफ का किराया 1.35 करोड़ से 1.43 करोड़ के बीच है। यानी आने-जाने में 3 करोड़ रुपये खर्च करना पड़ा। इस प्लेन में यात्रा करने के लिए हर देश को 5.11 लाख रुपए फ्लाइंग चार्ज भी देना होता है।
बड़ी घटनाओं का चश्मदीद बना ये प्लेन
बॉम्बार्डियर ग्लोबल जेट के पिछले एक महीने की उड़ानें बहुत खास थी। ये विमान 8 मई को माले में उतारा गया था। उस वक्त मालद्वीप के राष्ट्रपति ब्लास्ट में घायल हो गए थे। इसके बाद ये प्लेन 11 मई को काठमांडु पहुंचा। जब नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली बहुमत खो चुके थे। 12-13 मई को यूएन सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो इस एयरक्राफ्ट से मास्को पहुंचे थे। फिर 21-25 मई के बीच डब्लूएचओ के अधिकारी इस प्लेन से जिनेवा पहुंचे थे। इसके बाद इसे भारत लाया गया। 28 मई को ये विमान दिल्ली से एंटीगुआ को रवाना हुआ था। लेकिन गुरुवार को ये विमान खाली हाथ वापस लौट गया।
8 अधिकारी गए थे मेहुल को लेने
भागोड़े मेहुल चोकसी को लेने के लिए भारत से 8 अधिकारियों की टीम रवाना हुई थी। जिसकी जिम्मेदारी सीबीआई की महिला अधिकारी शारदा राउत को सौंपी गई थी। लेकिन करोड़ों खर्च करने के बाद भी अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
कैसे बचा भगोड़ा मेहुल
दरअसल, मेहुल चोकसी पर डोमिनिका में दो केस चल रहे हैं। एक केस मेहुल चोकसी ने खुद किया है। वहीं, दूसरे केस में मैजिस्ट्रेट कोर्ट मेहुल चोकसी के उनके देश में गलत तरीके से घुसने के केस की सुनवाई कर रहा है। डोमिनिकन हाई कोर्ट ने गुरुवार को मेहुल चोकसी केस सुनवाई स्थगित कर दी। अधिकारियों ने बताया कि जब तक कोर्ट दोनों मामलों पर फैसला नहीं करती हैं, तब तक मेहुल चोकसी का भारत लाना मुश्किल है।
13,500 करोड़ के घोटाले का है आरोप
मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,500 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। मेहुल चोकसी नीरव मोदी का मामा है और वह तीन कंपनियों में नीरव का पार्टनर भी रहा है। मार्च 2018 में स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। तब से ये दोनों फरार चल रहे है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.