MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • Maruti Suzuki ने पसंदीदा कारों पर दिया बंपर डिस्काउंट, देखें किस कार पर मिल रही कितनी छूट

Maruti Suzuki ने पसंदीदा कारों पर दिया बंपर डिस्काउंट, देखें किस कार पर मिल रही कितनी छूट

ऑटो डेस्क। साल 2022 की शुरुआत में लागत में बढ़ोतरी की वजह से मारुति सुजुकी ने अपनी तकरीबन सभी कारों के प्राइज बढ़ा दी थी।  इस दौरान कंपनी की सेल में लगातार गिरावट भी दर्ज की गई है। वहीं कंपनी ने अब  इग्निस, सियाज़, एस-क्रॉस, वैगनआर, सेलेरियो, स्विफ्ट ( Ignis, Ciaz and S-Cross along with Arena cars like WagonR, Celerio, Swift ) कारों पर इस महीने आकर्षक छूट की पेशकश की है। इसमें नकद छूट, एक्सचेंज ऑफ़र और कॉर्पोरेट छूट (cash discounts, exchange offers and corporate discounts) शामिल हैं। बता दें कि ये छूट डीलरशिप के स्थान के साथ भिन्न हो सकती है। देखें किस मॉडल पर दिया जा रहा कितना डिस्काउंट... 

4 Min read
Author : Rupesh Sahu
| Updated : Apr 07 2022, 08:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

Maruti Suzuki Ignis
मारुति सुजुकी इग्निस के मैनुअल वर्जन पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट है, जो नेक्सा सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है। इग्निस के एएमटी वर्जन पर फिलहाल कोई कैशबैक ऑफर नहीं दिया गया है। इग्निस के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज इंसेंटिव और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

ये  भी पढ़ें-  Skoda Slavia की ये खूबियां बनाती हैं सुपर स्पेशल सेडान कार, Honda

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

Maruti Suzuki Ciaz
मारुति सुजुकी सियाज के लिए कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया गया है। इस सेडान कार पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज इंसेंटिव और 5,000 कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। मौजूदा XL6 और हाल ही में बलेनो अपग्रेड मॉडल पर कोई आधिकारिक विशेष ऑफर उपलब्ध नहीं है।
 

310

Maruti Suzuki S-Cross
एस-क्रॉस के जेटा ट्रिम के साथ ( Zeta trim of the S-Cross) पर 17,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। वहीं अन्य ट्रिम्स पर समान छूट 12,000 रुपये है। मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की प्लानिंग के मुताबिक पुराने एस-क्रॉस की जगह ब्रांड न्यू मॉडल लाना है। इसे टोयोटा के साथ पार्टनरशिप में डेव्लप किया जाएगा।  इस नए मॉडल के लिए टेस्टिंग जारी है। इसमें एक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन दिए जाने की उम्मीद है। नई एसयूवी इस साल के अंत तक लॉन्च हो जाएगी।
 

410

Maruti Suzuki Wagon R
 मारुति सुजुकी वैगन आर को हाल ही में नए कल ऑप्शन और नई सुविधाओं के साथ डुअलजेट इंजन मिला है। मौजूदा मॉडल में मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ 1.0-लीटर पेट्रोल और 1.2-लीटर पेट्रोल जैसे इंजन ऑप्शन मिलते हैं। वैगन आर के 1.0-लीटर वेरिएंट पर 31,000 रुपये तक की छूट दी जा रही  है। इसी तरह, 1.2-लीटर वेरिएंट पर 26,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर ऑफर किया गया है।

510

Maruti Suzuki S-Presso
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) पर कैश और कॉर्पोरेट छूट के साथ एक्सचेंज बोनस दिया जा रहाहै।  मैनुअल वेरिएंट के लिए 31,000 रुपये तक के छूट ऑफर की गई है।  हालांकि, एएमटी वेरिएंट पर मात्र 16,000 रुपये का फायदा  दिया जा रहा है।   एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट पर कोई ऑफर नहीं दिया गया है।

610

Maruti Suzuki Celerio 
मारुति सुजुकी सेलेरियो को हाल ही में अपडेट मिला है, अपडेटेड वर्जन में एएमटी ट्रिम्स के साथ सभी वेरिएंट के लिए 26,000 रुपये तक की छूट दी गई है। नई हैचबैक कैटेगिरी बड़ा केबिन दिया गया है।

ये भी पढ़ें-  दुनिया की सबसे एडवांस्ड हाइड्रोजन कार Toyota Mirai इंडिया में हुई लॉन्च, बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

710

Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift)  मैनुअल वेरिएंट के लिए 25,000 रुपये तक की कैश छूट के साथ उपलब्ध है। हालांकि, कार के एएमटी वेरिएंट पर अधिकतम 17,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-  पेट्रोल से भी कम खर्चे में अपने घर लाएं ये टॉप 5 Electric Scooters , सिंगल चार्ज पर देंगे 150 km की माइलेज

810

Maruti Suzuki Vitara Brezza
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा को केवल ब्रेजा नाम से पेश किए जाने की योजना है।। नए वर्जन के लॉन्च से पहले इस कार पर अप्रैल महीने के लिए 22,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया गया है। नई बलेनो के लॉन्च के बाद, नई ब्रेज़ा में कई अपडेट मिलने की उम्मीद है।

910

Maruti Suzuki Dzire
मारुति सुजुकी डिजायर कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं।  ट्रांसमिशन की बात करें तो मैनुअल वेरिएंट पर 22,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, वहीं एएमटी वेरिएंट पर 17,000 रुपये की छूट ऑफर की गई है।

1010

Maruti Suzuki Alto 800
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 बेहद पसंदीदा कार में शुमार की जाती है। ऑल्टो 800 का मौजूदा मॉडल पेट्रोल और सीएनजी इंजन ऑप्शन के  के साथ उपलब्ध है। कार के बेस वेरिएंट पर 11,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया गया है। अन्य वेरिएंट 24,000 रुपये तक की छूट का दीगई है। 

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

About the Author

RS
Rupesh Sahu
रूपेश साहू। मीडिया जगत में 25 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ कार्यरत हैं और यहां पर मनोरंजन डेस्क पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर, 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज चैनल, अखबार और डिजिटल मीडिया में अनुभव।
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hyundai Bayon SUV: दिवाली से पहले हुंडई का बड़ा धमाका! नई SUV की कीमत और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
Recommended image2
Tata Motors Festive Sale: टाटा की कारों पर 3.35 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट
Recommended image3
Best SUVs Under 8 Lakh: 8 लाख रुपये से कम में कौन-सी SUV है बेस्ट? देखें 4 शानदार ऑप्शन
Recommended image4
Upcoming SUVs: नई हुंडई बेयोन और डस्टर हाइब्रिड मचाएंगी धूम! एक की बुकिंग शुरू, दूसरी में मिलेगा हाइब्रिड पावर
Recommended image5
BMW i7 Price In India: एक BMW i7 की कीमत में आ जाएंगी 50 ऑल्टो, गणित जानकर उड़ जाएंगे होश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved