- Home
- Auto
- Automobile News
- कंपनी ने क्रेन से पटक कर बर्बाद कर दी 10 नई चमचमाती कार, इस कारण लिया गया गाड़ियों को बर्बाद करने का फैसला
कंपनी ने क्रेन से पटक कर बर्बाद कर दी 10 नई चमचमाती कार, इस कारण लिया गया गाड़ियों को बर्बाद करने का फैसला
ऑटो न्यूज: कार खरीदने का हर इंसान का सपना होता है। एक शख्स कई साल की सेविंग्स के बाद कार का मालिक बन पाता है। कंपनियां भी लोगों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए तमाम नए फीचर्स के साथ कार बनाती है। इन्हें बनाने में कंपनी का भी काफी पैसा लग जाता है। ऐसे में अगर कोई एक-दो नहीं, करीब 10 कार को तोड़कर बर्बाद कर दे तो ये हरकत समझ के परे है। फिर सवाल उठेगा कि किसी ने ऐसा क्यों किया होगा? हाल ही में सोशल मीडिया पर वॉल्वो कार्स ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने 10 नई चमचमाती कारों को क्रेन से गिराकर चकनाचूर कर दिया। इसके पीछे एक ख़ास कारण था। आइये आपको बताते हैं क्यों कंपनी ने बर्बाद कर दी नई गाड़ियां...

वॉल्वो कार्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला। इसमें कंपनी के लोगों ने 10 कर को क्रेन से नीचे पटक कर बर्बाद कर दिया। क्रेन इन गाड़ियों को हवा में ले जाकर टांग देता और वहां से पटक देता। नीचे गिरते ही कार चकनाचूर।
दरअसल,कंपनी ने कार दुर्घटना से जुड़ी ट्रेनिंग के लिए इन कारों को बर्बाद किया। कंपनी इस गाड़ियों को गिराकर फर्स्ट रिस्पांडर क्षति का आंकलन करना चाहती थी। वो कार दुर्घटना में फंसे लोगों को निकालने के लिए अपने कर्मचारियों के कौशल को आंक रहे थे।
वॉल्वो ने इन 10 गाड़ियों को अलग-अलग तरह से नीचे गिराया। हर हादसे में अलग स्थिति पैदा की गई। ताकि हर दुर्घटना में कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के तरीके से ट्रेनिंग को और मजबूती मिले।
कंपनी ने 10 चमचमाती कार को 30 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिराया। इसके बाद नीचे मौजूद कर्मचारी इन कार के दरवाजे खोल ऐसी स्थिति की प्रैक्टिस करते दिखे, जिसमें घायलों को फर्स्ट ऐड दी जाए।
वॉल्वो कंपनी के ट्रैफिक एक्सीडेंट रिसर्च टीम के सीनियर ने बताया कि वो सड़क दुर्घटना में फंसे लोगों की मदद के लिए सालों से ऐसे तरीनिंग कैंप चला रहे हैं। ताकि लोग सुरक्षित रहे।
इस ट्रेनिंग में कुल 10 कार को बर्बाद किया गया। ये अलग-अलग ब्रांड की थी। साथ ही सबके साइज अलग थे। क्रेन से इन्हें नीचे गिराकर एक्सीडेंट का रूप दिया गया।
इस ट्रेनिंग की तस्वीरों ने लोगों को शॉक कर दिया। एक साथ 10 गाड़ियों को बर्बाद होता देख लोग सकते में आ गए। कई लोगों ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा कि कार उन्हें दे दी जाती। वहीं कुछ ने सुझाव दिया कि इसमें खराब कार का यूज किया जा सकता था।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.