- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- बिन मेकअप ऐसी दिखती हैं अक्षरा सिंह समेत भोजपुरी की ये 10 ग्लैमरस एक्ट्रेस, पहचानना भी होगा मुश्किल: PHOTOS
बिन मेकअप ऐसी दिखती हैं अक्षरा सिंह समेत भोजपुरी की ये 10 ग्लैमरस एक्ट्रेस, पहचानना भी होगा मुश्किल: PHOTOS
मुंबई। बिग बॉस (Bigg Boss OTT) में इस हफ्ते शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिला और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) घर से बाहर हो गईं। अक्षरा सिंह के बाहर जाने से उनके फैंस बेहद निराश और भड़के हुए हैं। वैसे, फिल्मों में अक्सर मेकअप में दिखने वाली अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर में ज्यादातर बिन मेकअप के ही नजर आईं। भोजपुरी फिल्मों की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्हें बिन मेकअप के कई बार पहचान पाना भी मुश्किल होता है। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं भोजपुरी एक्ट्रेसेस का बिन मेकअप लुक।

अक्षरा सिंह :
पवन सिंह के साथ कभी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने करियर की शुरुआत 2010 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से की थी। इसमें उनके अपोजिट रवि किशन ने काम किया था। भोजपुरी फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह 'सर्विस वाली बहू', 'काला टीका' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। पवन सिंह के साथ अक्षरा का अफेयर और बाद में हुआ विवाद खूब चर्चा में रहा था। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई बड़े आरोप लगाए थे।
आम्रपाली दुबे :
आम्रपाली दुबे आज के दौर में भोजपुरी का जाना-पहचाना नाम हैं। वो भोजपुरी में सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। भोजपुरी में आने से पहले आम्रपाली दुबे ने टीवी सीरियल 'रहना तेरी पलकों की छांव में' में सुमन का रोल प्ले कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से की थी। निरहुआ के साथ आम्रपाली ने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
मोनालिसा :
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी सीरीयल 'नजर' में भी काम कर चुकी हैं। भोजपुरी में मोनालिसा ने पवन सिंह और रवि किशन के साथ काम करके खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, उन्होंने बाद में लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ 2017 में बिग बॉस के घर में शादी कर ली।
काजल राघवानी :
काजल राघवानी ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में आई फिल्म 'सुगना' से की थी। आज वो भोजपुरी में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक समय काजल राघवानी और खेसारी लाल के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रही थीं। काजल राघवान ने पवन सिंह, निरहुआ, रवि किशन जैसे कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।
रानी चटर्जी :
रानी चटर्जी ने 2004 में 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ 'ससुरा बड़ा पैइसावाला' से भोजपुरी में डेब्यू किया। इस मूवी को उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म माना जाता है। रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा वेब सीरिज में भी काम किया है। उन्होंने 'मस्तराम' में बेहद बोल्ड सीन दिया था।
रिंकू घोष :
रिंकू घोष भोजपुरी के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म 'हिम्मतवाला' में एक आइटम नंबर किया था। रिंकू घोष का जन्म बंगाल में हुआ था। रिंकू ने 1996 में मिस मुंबई का टाइटल जीता था। रिंकू ने भोजपुरी के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
अंजना सिंह :
भोजपुरी का हॉट केक कहलाने वाली अंजना सिंह ने 2012 में फिल्म फौलाद से करियर शुरू किया था। अंजना सिंह को 2017 में लंदन में आयोजित हुए भोजपुरी फिल्म समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस का व्यूअर चॉइस के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। अंजना ने मशहूर भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की है।
प्रियंका पंडित :
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का जन्म गुजरात में हुआ है। प्रियंका ने 2013 में आई भोजपुरी फिल्म 'जीना तेरी गली में' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ चिंटू पांडे ने लीड रोल प्ले किया था। प्रियंका पंडित अब तक भोजपुरी के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ नजर आ चुकी हैं।
पाखी हेगड़े :
पाखी हेगड़े भले ही अब भोजपुरी फिल्मों में उतनी एक्टिव नहीं हैं, लेकिन जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो दर्शकों उसे खूब पसंद करते हैं। पाखी एक्टिंग के साथ ही साथ निरहुआ के साथ अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। पाखी हेगड़े ने भोजपुरी के साथ-साथ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।
सीमा सिंह :
भोजपुरी की आइटम क्वीन के नाम से मशहूर सीमा सिंह अपने आइटम डांस की वजह से जानी जाती हैं। सुनील बुबना कि फिल्म 'कहां जइब राजा नजरिया लड़ाई के' सीमा की डेब्यू मूवी थी। सीमा ने भोजपुरी के अलावा राजस्थानी, मराठी, हिंदी, तमिल, बंगाली और गुजराती फिल्मों में भी आइटम नंबर्स किए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।