पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड ने इस सिंगर पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वो पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि सिंगर रितेश पांडे के साथ हुए विवाद को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वो विवाद अब बढ़ता दिखाई दे रहा है। तीन दिन पहले ही एक्ट्रेस ने रितेश के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मारपीट करने का आरोप तक लगाया है। हालांकि, इनके विवाद को लेकर कहा जा रहा है कि अब वो शांत हो चुका है, लेकिन अक्षरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में अक्षरा सिंह रितेश पांडे पर निशाना साधते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वो कविता की तरह ही चंद लाइनें पढ़ती दिख रही हैं, जिससे साफ संदेश जाता है कि उनका निशाना सिंगर रितेश पांडे की तरफ है। वीडियो में वो कहती हैं, 'कभी-कभी मीठी और प्यारी बात करके लोग आपको इज्जत नहीं, धोखा दे रहे होते हैं।'
अक्षरा की इन बातों को लोग रितेश पांडे पर निशाना बता रहे हैं। भोजपुरी इडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक अक्षरा ने दिल की बात के जरिए कहीं न कहीं रितेश पांडे पर करारा निशाना साधा है और यह सही भी इसलिए लगता है, क्योंकि काफी समय तक अक्षरा और रितेश के संबंध बेहतर रहे हैं। दोनों ने कई गाने साथ गाए हैं।
अक्षरा सिंह और रितेश पांडे का अच्छा खासा रिस्ता बिगड़ गया है। एक्ट्रेस ने भी उनके खिलाफ पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि रितेश पांडे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने रितेश पांडे को बयान दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद से ही यह रार जारी है।
अक्षरा ने सोशल मीडिया के जरिए निशाना तो साधा ही है फैंस को सतर्क रहने की नसीहत तक दे दी है। अक्षरा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'जो लोग हद से अधिक सीधे और अच्छे दिखाते हैं खुदको...दरअसल, वही बहुत खतरनाक होते हैं। उनसे सतर्क रहना चाहिए।'
बता दें, रितेश पांडे से पहले अक्षरा सिंह ने 2019 में पवन सिंह पर जान से मारने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। अक्षरा और पवन सिंह रिलेशनशिप में थे। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने उनसे रिश्ता इस वजह से तोड़ लिया था क्योंकि एक्टर ने चोरी छुपे ज्योति सिंह के साथ दूसरी शादी कर ली थी। ब्रेकअप के बाद अक्षरा और पवन सिंह के बीच लंबा विवाद चला था। इसके बाद रितेश पांडे के साथ अक्षरा सिंह की बनने लगी थी, लेकिन अब वो भी रिश्ता बिगड़ चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।