- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- ये हैं मनोज तिवारी की मां, जन्माष्टमी पर पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड के संग मिलने पहुंचे घर
ये हैं मनोज तिवारी की मां, जन्माष्टमी पर पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड के संग मिलने पहुंचे घर
मुंबई. देशभर में आज यानी कि 11 अगस्त को जन्माष्टमी की तैयारी जोरों से है। लोग इसके लिए तमाम तैयारियां कर रहे हैं। आम लोगों के साथ ही इस त्योहार की जबरदस्त धूम सेलिब्रिटीज के बीच भी देखने के लिए मिलती है। सेलेब्स की इसके लिए खास तैयारियां करते हैं। ऐसे में इस शुभ अवसर पर भोजपुरी स्टार और बीजेपी से दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अपनी मां से मुलाकात के लिए पटना आवास पहुंचे।

इस दौरान मनोज तिवारी के साथ पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी मौजूद थीं। इस मुलाकात की फोटो अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में मनोज तिवारी सिंपल लुक और कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं। वहीं, अक्षरा सिंह माथे पर तिलक लगाए सूट-सलवार और खुले बाल में दिखाई दे रही हैं। इसमें एक ही फ्रेम में मनोज तिवारी की मां भी नजर आ रही हैं।
मां से मुलाकात के बाद मनोज तिवारी बेहद खुश दिखाई दिए। वहीं, अक्षरा सिंह की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'हंसी खुशी के कुछ पल, क्यूट मां।'
बता दें, मनोज तिवारी पिछले कुछ समय से भोजपुरी सिनेमा से दूर हैं और राजनीति में एक्टिव में हैं। वो इस समय बीजेपी से दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
बता दें, मनोज तिवारी पिछले कुछ समय से भोजपुरी सिनेमा से दूर हैं और राजनीति में एक्टिव में हैं। वो इस समय बीजेपी से दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।