फिटनेस के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को भी मात देते हैं खेसारी, क्या आपने देखी उनकी ये फोटोज
First Published Nov 26, 2020, 12:30 PM IST
मुंबई. भोजपुरी सिनेमा का नाम भी हिंदी सिनेमा की तरह ही फेमस है। भोजपुरी के कई स्टार्स दुनियाभर में अपनी एक्टिंग के बलबूते अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी देखते ही बनती है। इन सितारों में से एक खेसारी लाल यादव भी हैं, जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचने वाले खेसारी अपनी फिल्मों के साथ ही अब फिटनेस के लिए भी पहचाने जाते हैं। फिटनेस के मामले में तो वो बॉलीवुड स्टार्स को भी कड़ी टक्कर देते हैं।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। वो इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी संघर्षों से होकर गुजरे हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर और डांसर भी हैं।

खेसारी अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखते हैं। वो अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए नजर आते हैं। उनकी फिटनेस किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं ऐसे में वो खुद भी फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
Today's Poll
आप कितने खिलाड़ियों के साथ ऑनलाइन गेम खेलना पसंद करते हैं?