- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- एक्स गर्लफ्रेंड से विवाद और अपने गानों में अश्लीलता पर क्या बोले पवन सिंह? यहां जानें सबकुछ
एक्स गर्लफ्रेंड से विवाद और अपने गानों में अश्लीलता पर क्या बोले पवन सिंह? यहां जानें सबकुछ
मुंबई. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह फिल्मों, गानों के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर अक्षरा सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। कई बार उनसे इसे लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा। लेकिन, अब हाल ही में एक्टर ने अपने गानों में अश्लीलता को लेकर और एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से जुड़े विवाद को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने इसके बारे में क्या कहा...

लॉलीपॉप लागेलू गाने से पूरी दुनिया में नाम कमाने वाले पवन सिंह ने अपने गुरु के बारे में बात करते हुए कहा कि वो आज जो कुछ भी हैं, वो सिर्फ चाचा अजीत सिंह की वजह से हैं। वो बताते हैं कि चाचा अजीत सिंह पहले गाया करते थे, लेकिन जब से उन्होंने यानी पवन सिंह ने गाना शुरू किया तब से उनके चाचा ने गाना छोड़ दिया और पवन सिंह को आगे बढ़ाने में लग गए।
भोजपुरी में अश्लीलता पर पवन सिंह ने कहा था कि कोई भी संगीत खराब नहीं होता है, हर चीज को देखने और सुनने का अपना नजरिया होता है।
उन्होंने कहा था कि 'वो बिल्कुल स्पष्ट रूप से नहीं बोल सकता कि हमारी भाषा अश्लीलता नहीं है, बिल्कुल है, लेकिन ऐसे नहीं है कि सिर्फ भोजपुरी में ही है, लेकिन भोजपुरी पर एक दाग लगा हुआ है कि भोजपुरी में अश्लीलता है।'
पवन सिंह से आज तक के इंटरव्यू में पूछा गया था कि वो इंडस्ट्री में अपना कॉम्पीटिटर किसे मानती हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा था कि कलाकार को अपना काम करना होता है। सब आगे बढ़ें, सभी को कामयाबी मिले, उनकी किसी से कॉम्पीटीशन नहीं है।
इसके साथ ही एक्टर से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के साथ हुए विवाद को लेकर भी सवाल किया गया था। उनसे इस दौरान कहा गया था कि उन्होंने तरह-तरह के आरोप उन पर लगाए थे।
इस सवाल के जवाब में पवन सिंह ने कहा था कि 'आरोप लगने दीजिए और लगाने दीजिए, लेकिन वो इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहेंगे।'
बता दें, पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच विवाद 2019 में सामने आया था। एक्ट्रेस ने खुलकर इस बारे में बताया था कि वो उनके साथ मारपीट करते थे। जब उन्होंने पवन के साथ रिलेशनशिप में रहने से इनकार कर दिया था तो वो उन्हें जान से मारने की धमकियां देते थे।
अक्षरा सिंह के इस बयान के बाद भोजपुरी के कई सेलेब्स खुलकर सामने आए थे और उन्होंने पवन सिंह का ही जमकर सपोर्ट किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।