- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- क्या पवन सिंह की Ex गर्लफ्रेंड ने की शादी? दुल्हन की तरह सजी और मांग में सिंदूर लगाए मां संग दिखी
क्या पवन सिंह की Ex गर्लफ्रेंड ने की शादी? दुल्हन की तरह सजी और मांग में सिंदूर लगाए मां संग दिखी
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों और गानों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो 'लॉली पॉप' सिंगर पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और इनके ब्रेकअप ने खूब बवाल किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। ऐसे में फैंस इस ब्रेकअप के बाद काफी उत्सुक रहते हैं ये जानने के लिए कि उनकी लाइफ में अब कौन है और वो किससे शादी करेंगी और कब।

इन सभी सवालों के बीच अक्षरा सिंह की मां के साथ कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। इसमें वो सजी-धजी नजर आ रही हैं साथ ही मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। इसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस फोटो को लेकर अक्षरा के फैंस कन्फ्यूज हो गए और उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली? हालांकि, फैन के इस सवाल का जवाब एक्ट्रेस ने नहीं दिया।
लेकिन, अक्षरा सिंह की इस फोटो की सच्चाई हम आपको बताते हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी मां नीलिमा सिंह के साथ तीज के गाने का शूट किया है। उसी सॉन्ग के दौरान की ये फोटो क्लिक की गई है।
मां के साथ पूरे श्रृंगार में अक्षरा सिंह इस फोटो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'मां😘 इनकी 1% भी नहीं मैं 🤗 जल्द आ रही हूं मां के साथ @nilimasingh1506।'
इतना ही नहीं, तीज के जिस गाने को अक्षरा सिंह ने मां के साथ शूट किया है उसका लिंक भी उन्होंने कैप्शन के साथ शेयर किया है। बता दें तीज के इस गाने को यूट्यूब पर 17 अगस्त को शूट किया गया है और इसे अब तक 9 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी हाथ आजमाती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इस तीज गाने को भी खुद ही गाया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।