- Home
- Entertianment
- Bhojpuri
- पवन सिंह की Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा ने किया प्यार का इजहार, कहा-'तुम्हें और क्या दूं दिल के सिवा'
पवन सिंह की Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा ने किया प्यार का इजहार, कहा-'तुम्हें और क्या दूं दिल के सिवा'
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपनी एक्टिंग, गाने और फिल्मों के लेकर चर्चा में रहती हैं। साथ ही इनकी पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों में रही है। मीडिया में पर्सनल लाइफ को लेकर छाई रहने वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने कई और फोटोज शेयर किए हैं। इसमें उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। वो फैंस के लिए गाना गाते और उनसे बात करते दिखाई दे रही हैं। फैंस से एक्ट्रेस ने किया प्यार का इजहार...
| Published : Oct 28 2020, 02:29 PM IST / Updated: Oct 29 2020, 11:19 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अक्षरा सिंह ने जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से प्यार का इजहार किया है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जिधर देखती हूं उधर तुम हो। मुझे तुमसे प्यार है।'
इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ और तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर जैन सैलाब के साथ शेयर की हैं। उसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हें और क्या दूँ मैं दिल के सिवा।'
किसी भी स्टार के लिए उसकी सबसे बड़ी कमाई उनके फैंस होते हैं। जब अपने पसंदीदा स्टार को देखने के लिए फैंस का जनसैलाब आए तो कैसे कोई भला उनसे प्यार का इजहार नहीं करेगा। ऐसे में अक्षरा सिंह ने भी वही किया। एक्ट्रेस ने एक बार कहा था कि फैंस ने ही कलाकार को स्टार बनाता है।
अक्षरा सिंह की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'दिल जान आप पर दोनों कुर्बान है दीदी।' वहीं, दूसरे ने लिखा,'आपकी खुशी। हमेशा मुस्कुराते रहिए।'
बता दें, पिछले दिनों में बिहार में चुनावी रैलियां जोरों से चल रही थी, जिसमें भोजपुरी समेत तमाम इंडस्ट्री के कलाकारों ने बढ़-चढ़कर कैंपेनिंग में हिस्सा लिया। ऐसे में अक्षरा सिंह भी चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए गई थीं।
अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली अक्षरा सिंह की रिलेशनशिप की बात की जाए तो वो उनका पवन सिंह से ब्रेकअप हो चुका है। पिछले साल 2019 में दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने पवन पर मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए थे।
अगर एक्ट्रेस के वर्तमान समय के रिलेशनशिप के बारे में बात करें तो विशाल सिंह के साथ उनके रिलेशनशिप में रहने की खबरें आती रहती हैं। हालांकि, इस पर अभी तक अक्षरा सिंह ने खुलकर बात नहीं की।