- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- आम्रपाली ने दोस्तों और फैंस के साथ काटा बर्थडे केक, ब्लू कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत आईं नजर
आम्रपाली ने दोस्तों और फैंस के साथ काटा बर्थडे केक, ब्लू कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत आईं नजर
मुंबई. भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने शनिवार को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 11 जनवरी, 1987 को यूपी के गोरखपुर में हुआ था। ऐसे में उन्हें निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव समेत तमाम सितारों ने बर्थडे विश किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना बर्थडे दोस्तों और फैंस के साथ केक काटकर किया।
16

आम्रपाली के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इनमें आम्रपाली काजल राघवानी को केक खिलाती नजर आ रही हैं। इस सेलिब्रेशन में भोजपुरी एक्ट्रेस शुभि शर्मा भी नजर आ रही हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
आम्रपाली, काजल राघवानी और शुभि शर्मा के अलावा इस सेलिब्रेशन में चारों तरफ फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है।
36
इस दौरान आम्रपाली दुबे ने ब्ले कलर का गाउन पहना हुआ था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
46
आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी में 2014 में 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस मूवी में उनके अपोजिट निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव लीड रोल में थे। इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था।
56
आम्रपाली ने भोजपुरी में अधिकतर फिल्में निरहुआ के साथ की हैं। वो अभी तक उनके साथ 30 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
66
निरहुआ और आम्रपाली एक-दूसरे को केक खिलाते हुए। फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos