कभी मां के पर्स से 150 रुपए चुरा कर भागा था ये एक्टर, आज है सुपरस्टार
मुंबई. भोजपुरी की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनके पति यश कुमार मिश्रा भी भोजपुरी एक्टर हैं, वो भी एक सफल एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। यश उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। वो भी 2002 में एक आम लड़के की ही तरह मुंबई अपने सपने को पूरा करने के लिए आए थे। आज वो एक्टर बन तो गए लेकिन इसके पीछे उनका कड़ा संघर्ष है।

मुंबई आकर यश कुमार के लिए एक्टर बनना आसान नहीं था। सफल एक्टर बनने के पीछे की कहानी के बारे मे उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था कि वो बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता उन्हें डॉक्टर इंजीनियर बनते हुए देखना चाहते थे।
यश बचपन के किस्से के बारे बताते हुए कहते हैं कि गांव जब भी किसी शादी या पार्टी होती थी तो उसमें लौंडा नाच आया करती थी। वहां पर जब भी वो जाते तो उन्हें दोस्त स्टेज पर चढ़ा देते थे और वो यश जमकर उसके साथ नाचते थे।
एक्टर कहते हैं कि जब इस बारे में उनके पिता को पता चलता था तो वो उनकी जमकर पिटाई भी करते थे और वो एक्टर से कहते थे, 'तू नचनिया बनेगा, मैं तुझे डॉक्टर इंजीनियर बनाना चाहता हूं।'
इसके बाद यश कहते हैं कि उन्हें लगा कि कोई भी एक्टर नहीं बनने देगा तो एक दिन रात को यश ने मां के पर्स से 150 रुपए चुरा लिए और घर से निकल गए, रात में ही करीब 7-8 किलोमीटर पैदल चलने के बाद वो रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और मुंबई के लिए ट्रेन पकड़कर मुंबई आ गए।
मुंबई आने के बाद यश ने करीब 10 सालों तक संघर्ष किया। इस दौरान उन्हें कभी दो वक्त की रोटी भी ठीक से नसीब नहीं हुई। इस बीच उन्हें सड़क पर बल्ब भी बेचना पड़ा था।
यश ने आगे बताया था कि एक बार स्थिति ऐसी बन गई थी कि वो टैक्सी तक चलाने के बारे में सोचने लगे थे। इसके लिए सब चीजें समझ भी ली थी, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर।
यश कुमार ने कहा कि उनकी किस्मत तब बदली जब साल 2013 में उन्हें भोजपुरी फिल्म ‘दिलदार संवरिया’ मिली। इस मूवी ने उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग नाम पहचान दिलाई।
बता दें कि यश कुमार ने भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह से शादी की है। दोनों की एक बेटी भी है। अंजना सिंह इंडस्ट्री एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक साथ 17 फिल्में साइन की थी और दो सालों में उन्होंने 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया किया था। अंजना सिंह के काम को देख सभी ने दातों तले उंगली दबा ली थी।
फोटो सोर्स- गूगल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।