भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav की एक्शन फिल्म Agni Pariksha 4 मार्च को होली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी लीड रोल में हैं। मेकर्स ने दमदार एक्शन और इमोशनल कहानी का वादा किया है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार Khesari Lal Yadav एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन और इमोशन का तड़का लेकर आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म Agni Pariksha 4 मार्च को होली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। मेकर्स का दावा है कि दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी और पारिवारिक ड्रामा का यह संगम होली के त्योहार को और खास बना देगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अग्नि परीक्षा फिल्म की कहानी और मेकिंग

निर्माता सुरेंद्र यादव और निर्देशक Lal Babu Pandit ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए बताया कि 'अग्नि परीक्षा' संघर्ष, प्रेम, परिवार और न्याय की लड़ाई की कहानी है।सुरेंद्र यादव ने कहा, "हमने दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर फिल्म को भव्य पैमाने पर बनाया है। इसमें दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी और भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। होली जैसे बड़े त्योहार पर रिलीज इसलिए तय की गई है ताकि परिवार के साथ दर्शक सिनेमाघरों में इसका आनंद ले सकें।" मेकर्स का मानना है कि खेसारीलाल की पॉपुलैरिटी और फिल्म की मजबूत कहानी इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिला सकती है।

खेसारीलाल यादव के लिए बेहद खास 'अग्नि परीक्षा'

खेसारीलाल यादव ने इस फिल्म को अपने करियर की खास फिल्मों में से एक बताते हुए कहा, "'अग्नि परीक्षा' मेरे करियर की बेहद खास फिल्मों में से एक है। इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ इमोशन से भरपूर कहानी है। मुझे पूरा विश्वास है कि होली पर रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी।"

अपकमिंग फिल्म अग्नि परीक्षा' की स्टार कास्ट

भोजपुरी सिनेमा की अपकमिंग फिल्म 'अग्नि परीक्षा' में बिग बॉस फेम Akanksha Puri और भोजपुरी एक्ट्रेस Neelam Giri फीमेल लीड में नजर आएंगी। इनके अलावा सुशील सिंह, प्रकाश जैस और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। निर्माता और निर्देशक को उम्मीद है कि होली के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज साबित होगी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी।