MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • कभी दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं थी इस एक्ट्रेस के पति को, मंदिरों में भरता था पेट

कभी दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं थी इस एक्ट्रेस के पति को, मंदिरों में भरता था पेट

मुंबई. भोजपुरी की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनके पति यश कुमार मिश्रा भी भोजपुरी एक्टर हैं, वो भी एक सफल एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। यश उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। वो भी 2002 में एक आम लड़के की ही तरह मुंबई अपने सपने को पूरा करने के लिए आए थे। आज वो एक्टर बन तो गए लेकिन इसके पीछे उनका कड़ा संघर्ष है। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 17 2020, 03:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

यश कुमार ने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों के बारे बात करते हुए कहा था कि उन्होंने 10 सालों तक स्ट्रगल किया। उन्होंने बताया था कि साल 2002 से लेकर 2012 तक ना जाने कितनी रात ना जाने कितने साल उन्होंने भूखे गुजारी है। 
 

210

एक्टर बताते हैं कि दो वक्त की तब रोटी भी ठीक से नसीब नहीं हो पाती थी। ना जाने कितने ऐसे वक्त रहे जब उन्होंने मंदिरों में जाकर अपना पेट भरा था। इन स्ट्रगल के दिनों में एक वक्त ऐसा भी रहा जब वो सड़कों के किनारे खड़े होकर सीएफएल बल्ब बेचा करते थे ताकि अपना पेट भर सकें। 

310

यश ने आगे बताया था कि एक बार स्थिति ऐसी बन गई थी कि वो टैक्सी तक चलाने के बारे में सोचने लगे थे। इसके लिए सब चीजें समझ भी ली थी, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर।

410

यश कुमार ने कहा कि उनकी किस्मत तब बदली जब साल 2013 में उन्हें भोजपुरी फिल्म ‘दिलदार संवरिया’ मिली। इस मूवी ने उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग नाम पहचान दिलाई। 

510

यश बताते हैं कि तब वह पहली फिल्म को लेकर काफी डरे हुए थे क्योंकि उस समय तीन सिंगर यानी पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल ही भोजपुरी इंडस्ट्री को चला रहे थे। इस दौरान सैकड़ों नए चेहरे आए लेकिन सब एक फिल्म के बाद गुम हो गए।

610

गौरतलब है कि यश कुमार ने भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह से शादी की है। दोनों की एक बेटी भी है। अंजना सिंह इंडस्ट्री एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक साथ 17 फिल्में साइन की थी और दो सालों में उन्होंने 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया किया था। अंजना सिंह के काम को देख सभी ने दातों तले उंगली दबा ली थी।

710

यश ने भोजपुरी फिल्मों जैसे 'हीरो गमछे वाला', 'कसम पैदा करने वाले की', 'नागराज', 'सरगना कुशीनगर', रंगदारी टैक्स', 'एक रजाई तीन लुगाई', 'लुटेरे' जैसी फिल्मों में काम किया है। 
 

810

साल 2017 में उन्होंने 'हैप्पी बर्थडे टू यू ..' गीत रिकॉर्ड किया जिसे उन्होंने अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर गाया था। इसके अलावा अंजना सिंह और यश की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। 

910

यश कुमार मिश्रा।

1010

अंजना सिंह, फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने प्रेम सिंह से की "सीक्रेट वेडिंग"? तस्वीरों का सच
Recommended image2
Monalisa ने रेड फ्रॉक सूट में दिखाई अदाएं, फैंस- कहां चली लाल परी
Recommended image3
Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी
Recommended image4
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Recommended image5
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved