- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- 6 साल तक इस तलाकशुदा शख्स के साथ लिव-इन में रहीं मोनालिसा, फिर ऐसे मिला उनके सपनों का राजकुमार
6 साल तक इस तलाकशुदा शख्स के साथ लिव-इन में रहीं मोनालिसा, फिर ऐसे मिला उनके सपनों का राजकुमार
मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Mona Lisa) 38 साल की हो गई हैं। 21 नवंबर, 1982 को कोलकाता में जन्मीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) है। वो अब तक भोजपुरी के अलावा अलग-अलग भाषाओं की करीब 130 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वैसे, मोनालिसा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं, फिर चाहे बिग बॉस के घर में उनकी शादी हो या बरसों पुराना अफेयर। कम ही लोग जानते होंगे कि करियर के शुरुआती दौर में मोनालिसा का अफेयर एक तलाकशुदा शख्स से था। आखिर कौन है वो शख्स...

बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकीं मोनालिसा अपनी निजी जिंदगी के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कहा जाता है कि मोनालिसा कभी उम्र में खुद से काफी बड़े शख्स मदन के साथ रिलेशनशिप में थीं। पब्लिक प्लेटफॉर्म पर भी मदन के साथ मोनालिसा के कई फोटो मौजूद हैं।
कहा जाता है कि मोनालिसा मदन के साथ ही कोलकाता से मुंबई आई थीं। मुंबई में उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने के बाद भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया। भोजपुरी सिनेमा में पहचान बनने में मदन ने ही उनकी मदद की थी।
मदन पहले से तलाकशुदा थे। इस दौरान वो मोनालिसा को चाहने लगे थे और मुंबई में लंबे समय तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। लगभग 6 साल तक लिव-इन में रहने के बाद, इनके बीच अनबन हुई और लव-स्टोरी का दि एंड हो गया।
मदन को छोड़ने के बाद मोनालिसा एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के करीब आईं। दोनों की दोस्ती 'दूल्हा अलबेला' फिल्म के सेट पर हुई। शूटिंग खत्म होने के 3 महीने बाद ये कपल एक घर में शिफ्ट हो गया। इसके बाद ये करीब 9 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और बाद में कपल ने शादी का फैसला किया।
2016 में मोनालिसा ने 'बिग बॉस' के घर में ही विक्रांत के साथ 7 फेरे लिए थे। इस मौके पर मोनालिसा और विक्रांत के फैमिली मेंबर्स के अलावा भोजपुरी एक्टर रवि किशन, निरहुआ (दिनेश लाल यादव) सहित कुछ दूसरे क्लोज फ्रेंड्स भी शामिल हुए थे।
मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह भोजपुरी एक्टर हैं। दोनों 'संईया तूफानी', 'मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी', 'प्रेम लीला' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री हिट रही है।
विक्रांत के मुताबिक, मोनालिसा काफी सीधी है। वो लोगों की बनावटी बातें नहीं समझ पाती। "मैं आजमगढ़िया हूं, लोगों की पॉलिटिक्स समझ जाता हूं। उसे भी समय-समय पर अलर्ट करता रहता हूं। मैं मोनालिसा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हूं।"
मोनालिसा ने 2005 में अजय देवगन और सुनील शेट्टी स्टारर 'ब्लैकमेल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वे एक आइटम गर्ल के रोल में थीं। मोनालिया का जन्म बंगाली हिंदू परिवार में हुआ और उन्होंने अपने अंकल के कहने पर मोनालिसा नाम को अपनाया। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी के अलावा, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।