- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- जब मोनालिसा ने नेशनल टीवी पर होने वाले पति के साथ कर लिया था लिपलॉक, यहां देखें अनसीन फोटोज
जब मोनालिसा ने नेशनल टीवी पर होने वाले पति के साथ कर लिया था लिपलॉक, यहां देखें अनसीन फोटोज
मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा का 21 नवंबर को 38वां बर्थडे है। उनका जन्म 21 नवंबर, 1982 को कोलकाता में हुआ था। कोलकाता में जन्मी मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। फिल्मों में आने से पहले मोनालिसा नाम उन्हें उनके अंकल ने दिया था। आज एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो भोजपुरी से बॉलीवुड तक में काम कर चुकी हैं। अब वो भोजपुरी से दूर हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर रही हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कुछ अनसीन फोटोज के बारे में बता रहे हैं...

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत दोनों भोजपुरी स्टार 2017 में बिग बॉस के सीजन 11 का हिस्सा रहे थे। इस शो में दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। शो में स्टार्स ने एक-दूसरे को खूब सपोर्ट भी किया था। इस शो में ही मोनालिसा को विक्रांत ने शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं।
मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत के रिलेशनशिप की खबरें बिग बॉस के घर में आने से पहले ही चल रही थीं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विक्रांत से उनकी मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। इसी मुलाकात के बाद मोनालिसा विक्रांत को दिल दे बैठी थीं। मोनालिसा ने बताया था कि साल 2008 में 'दुल्हा अलबेला' के सेट पर विक्रांत और उनकी मुलाकात हुई थी।
उस शेड्यूल को उन्होंने इतना जिया कि मन ही नहीं कर रहा था कि ये कभी खत्म हो। बहुत अच्छे से शूट किए थे। धीरे-धीरे केमिस्ट्री उनकी बढ़ती गई और जब शूटिंग शेड्यूल खत्म होने को आया तो एक्ट्रेस को बहुत बुरा लग रहा था कि क्यों खत्म हो रहा है।
'दुल्हा अलबेला' फिल्म पूरी होने के बाद विक्रांत और मोनालिसा काफी निराश हो गए थे। क्योंकि उनको अब दूरियां बर्दाश्त नहीं हो रही थीं। मोनालिसा ने बताया था कि 'दुल्हा अलबेला' की शूटिंग के बाद उन्हें किसी और फिल्म की शूटिंग करनी थी और वो बाहर चली गई थीं। इस दौरान उनका इतना बुरा हाल हो गया था कि वो रह नहीं पा रही थीं। 24 घंटों तक उनका बुरा हाल रहा था।
एक्ट्रेस ने कहा था कि जब तक वो कैमरे के सामने रहतीं तो ठीक होती थीं लेकिन, शूटिंग खत्म होने के बाद वो तुरंत फोन करतीं और बाकी समय एक्ट्रेस विक्रांत के साथ फोन पर ही बिताया करती थीं। एक्टर को वो काफी ज्यादा मिस करने लगी थीं। धीरे-धीरे वो विक्रांत के और करीब आ गईं। उन्होंने तीन महीने तक एक-दूसरे के साथ गुजारे।
मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो शादी से पहले विक्रांत सिंह राजपूत के साथ लिव इन में रहती थीं। इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहे। उन्हें कभी लगा ही नहीं था कि उनकी शादी तब तक नहीं हुई थी।
साल 2017 में टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में मोनालिसा और विक्रांत ने शादी की थी। इसमें भोजपुरी की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। इनकी शादी काफी लाइमलाइट में भी रही थी।
कइयों ने इस शादी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्होंने पैसों के लिए टीवी पर शादी की है। एक्ट्रेस भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मोनालिसा टीवी शो 'नजर' में भी डायन के रूप में नजर आ चुकी हैं। उनका यह डरावना किरदार लोगों को काफी पसंद आया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।