- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- क्रिसमस पर सांता बनीं टीवी की डायन, ननद के साथ शेयर करती हैं स्पेशल बॉन्डिंग
क्रिसमस पर सांता बनीं टीवी की डायन, ननद के साथ शेयर करती हैं स्पेशल बॉन्डिंग
मुंबई. देशभर में बुधवार 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट करने की तमाम तरह की तेयारियां की जा रही हैं। ऐसे में इस त्योहार के सेलिब्रेशन की धूम बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी देखने के लिए मिल रही है। अब टीवी सीरियल नजर में डायन का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं।
15

इसमें वो ननद के साथ दिखाई दे रही हैं और साथ ही सांता बनी हुई हैं। दोनों की साथ में शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'नए साल के लिए बहुत खुश हैं। इस मौके पर हम एक बार फिर से बच्चे बन गए हैं। आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई।'
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
एक बार मोनालिसा ने ननद रिया सिंह को लेकर कहा था कि वो एक्ट्रेस के लिए ननद नहीं बल्कि एक बहन और दोस्त के तौर पर हैं। दोनों साथ में स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं और मोनालिसा अपनी हर बात उनके साथ शेयर करती हैं।
35
अभी हाल ही में एक्ट्रेस की ननद रिया की सगाई ब्वॉयफ्रेंड गौरव के साथ हुई थी। इस दौरान भी दोनों को काफी करीब देखा गया था।
45
अगर मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों भोजपुरी फिल्मों से दूर हैं और इन दिनों टीवी सीरियल 'नजर' एक नेगेटिव रोल डायन का प्ले कर रही हैं। एक्ट्रेस के इस किरदार को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है।
55
मोनालिसा भोजपुरी, मराठी, बॉलीवुड और बंगाली भाषाओं में काम कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos