- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- सलमान की फिल्म से डेब्यू फिर रवि किशन संग जमाई जोड़ी, अब फिल्मों से दूर ये काम कर रही एक्ट्रेस
सलमान की फिल्म से डेब्यू फिर रवि किशन संग जमाई जोड़ी, अब फिल्मों से दूर ये काम कर रही एक्ट्रेस
मुंबई. भोजपुरी जगत का जाना पहचाना नाम एक्ट्रेस नगमा बॉलीवुड और साउथ का भी बड़ा नाम है। एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद आज वो सिनेमा से दूर है। ऐसे में इनका जब भी कोई गाना या पुरानी फिल्म लोग देखते हैं तो उनके मन में ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर वो अब कहां हैं और क्या कर रही हैं? ऐसे में नगमा के बारे में बता रहे हैं।

नगमा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'बागी' से की थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। बॉलीवुड के बाद नगमा ने भोजपुरी और साउथ की ओर रुख किया और वहीं भी नाम कमाने में सफल रही हैं।
साल 1990 में नगमा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'बागी' से फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू किया था। नगमा बॉलिवुड में अपना इतना खास कमाल नहीं दिखाई पाईं, जिसके बाद वह साउथ सिनेमा में चली गईं। वो अब तक तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ सहित 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। वह भोजपुरी फिल्मों की पॉप्युलर ऐक्ट्रसेस में से एक हैं। नगमा ने साल 2005 'पंडित जी बताई ना बिहा कब होई' से भोजपुरी फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में रवि किशन उनके ऑपोजिट रोल में थे।
नगमा को 'दूल्हा मिलल दिलदार' के लिए भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भोजपुरी फिल्म 'गंगा' में भी काम किया, जिसके बाद एक्ट्रेस नगमा भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार बन गईं।
नगमा ने भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ कई फिल्में की और इनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आने लगी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा। हालांकि, दोनों ने इस बात को कभी नहीं स्वीकारा।
रवि किशन के अलावा नगमा सबसे ज्यादा क्रिकेटर सौरव गांगुली से अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं। नगमा ने तो सौरव गागुली के प्रति अपना प्यार जाहिर भी कर दिया था, लेकिन गांगुली ने कभी ने इस बात को पब्लिकली नहीं कबूला किया।
बहरहाल, अगर हाल फिलहाल की बात की जाए तो नगमा अब राजनीति में अपना हाथ आजमा रही हैं। वो कांग्रेस पार्टी की सदस्य भी हैं। अप्रैल 2004 के चुनाव के दौरान नगमा आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रमुख स्टार प्रचारक भी रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।