- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- कभी इस एक्ट्रेस को निरहुआ की पत्नी समझ बैठे थे लोग, अब फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम
कभी इस एक्ट्रेस को निरहुआ की पत्नी समझ बैठे थे लोग, अब फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम
मुंबई. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अब वैसी नहीं रही जैसे 15-20 साल पहले हुआ करती थी। अब ये इंडस्ट्री काफी बड़ी हो चुकी है और नए इक्यूपमेंट के साथ फिल्मों गानों की शूटिंग हो रही हैं। उनकी क्वालिटीज में भी बदलाव आ चुका है। अब स्टार्स को भी देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में शोहरत मिल रही है, जैसे कि बॉलीवुड वालों को मिलती है। भोजपुरी की एक ऐसी ही सुपरस्टार थीं पाखी हेगड़े। एक समय था जब एक्ट्रेस की मौजूदगी फिल्म के हिट होने की गारंटी मानी जाती थी।

निरहुआ के करियर की शुरुआती में पाखी हेगड़े ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी सिनेमाघरों में धमाल मचा देती थी।
एक वक्त ऐसा था जब प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की जुबान पर बस पाखी और निरहुआ का नाम ही होता था। लोग भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।
निरहुआ और पाखी ने कइयों बार एक साथ रोमांटिक फिल्में कर चुके थे कि लोग दोनों को रियल लाइफ पति-पत्नी समझने लगे थे।
पाखी हेगड़े ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है। उन्होंने फिल्म 'गंगा' में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ जया बच्चन ने भी लीड रोल प्ले किया था।
फिलहाल, अब पाखी पिछले काफी सालों से एक्टिंग से कोसों दूर हैं। वह फिल्म प्रोड्यूसर बन गई हैं। अब वह फिल्मों में पैसे लगाती हैं। बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।
इसके साथ ही प्रोडक्शन में बिजी होने के कारण वो फिल्मों से दूर हो गई हैं और फैंस को नजर नहीं आ रही हैं। इसके अलावा उनकी दो बेटियां आशना हेगड़े और खुशी हेगड़े हैं। वो उनके साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।
हालांकि, पाखी की भोजपुरी में वापसी हो चुकी है। उनको आखिरी बार चिंटू पांडे की फिल्म 'विवाह' में आइटम नंबर करते हुए देखा गया था। इस गाने को दर्शकों से खूब प्यार मिला था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।