- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- भोजपुरी की 'आइटम क्वीन' की शादी को पूरे हुए एक साल, पति के साथ भगवान का लिया आशीर्वाद
भोजपुरी की 'आइटम क्वीन' की शादी को पूरे हुए एक साल, पति के साथ भगवान का लिया आशीर्वाद
मुंबई. भोजपुरी फिल्मों की आइटम क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस सीमा सिंह ने 13 मार्च को शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट किया। उनकी शादी 13 मार्च, 2019 को बिजनेसमैन सौरव कुमार से हुई थी। अब शादी की पहली सालगिरह के सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
19

पहली सालगिरह पर सीमा सिंह पति के साथ मंदिर पहुंची थीं, जहां पर उन्होंने भगवान से आशीर्वाद लिया और अपने जोड़े की सलामती के लिए कामना की।
29
इससे पहले एक्ट्रेस ने शादी की फोटो शेयर की। इस तस्वीर के साथ सीमा सिंह ने कैप्शन लिखा कि ना जाने कैसे इतने जल्दी शादी को एक साल बीत गए।
39
इसके साथ ही सीमा सिंह ने एक और फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें वो लाल जोड़े और चूड़े में दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। वहीं, उनके हसबैंड सौरव कुर्ता पायजामा में दिख रहे हैं।
49
बहरहाल, सीमा और सौरव की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात एक शो के दौरान पटना में हुई थी। शो कैंसिल हो जाने की वजह से सीमा उदास थीं और सौरव उन्हें दिलासा दे रहे थे। यहीं दोनों ने एक-दूसरे का नंबर एक्सचेंज किया और फिर बातों के सिलसिला शुरू हुआ।
59
सीमा ने सौरव से अपनी फ्यूचर प्लानिंग शेयर करते हुए बताया था कि वो फिल्म मेकर बनना चाहती थीं। सौरन जो कि एक बिजनसमैन हैं वो भी तब फिल्म निर्माता ही बनना चाहते थे। दोनों की सोच और बातें एक-दूसरे से मिलती गईं और इसी वजह से सीमा-सौरव करीब आ गए।
69
सीमा बताती हैं कि सौरव ने एक डांसिंग शो 'डांस-घमासान' लॉन्च किया था। इसे सीमा और उनके गॉडफादर एंड फेमस कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी ने जज किया था। शो के दौरान सौरव ने सीमा और उनके इंडस्ट्री के पिता कानू दा पर अपना प्रभाव डालने की पूरी कोशिश की और वो सफल भी हुए।
79
शो के शूट के आखिरी दिन सौरव ने सीमा से सीधे शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे सीमा मना नहीं कर पाईं। सीमा के डिसीजन का उनके गुरू कानू दा ने भी सपोर्ट किया।
89
सीमा कहती हैं कि सौरव ने उन्हें शादी के लिए मनाने के लिए एक शो का ही निर्माण कर दिया। उनके दिल में सौरव के लिए जगह तो पहले से ही बन रही थी, प्रपोजल के बाद वो मुकम्मल हो गई और जिस बिहार में लोग उन्हें पहले दीदी कहते थे वो अब उन्हें भाभी जी कहने लगे।
99
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos