- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- Exclusive: 7 महीने की प्रेग्नेंट है भोजपुरी की आइटम क्वीन, पति के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, PHOTOS
Exclusive: 7 महीने की प्रेग्नेंट है भोजपुरी की आइटम क्वीन, पति के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, PHOTOS
मुंबई. भोजपुरी की आइटम क्वीन कही जाने वाले एक्ट्रेस सीमा सिंह यूं तो आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो भोजपुरी की टॉप एक्ट्रसेस में से एक हैं। साल 2020 जाते-जाते और 2021 के आने से एक दिन पहले ही एक्ट्रेस ने खुद एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ खुशखबरी शेयर की है कि वो सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। सीमा ने ये खुशखबरी शादी के डेढ़ साल बाद सुनाई है। उन्होंने हमारे साथ अपनी बेबी बंप में कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं, जिसमें प्रेग्नेंसी की खुशी उनकी चेहरे पर साफ तौर से देखी जा सकती है। 2021 में घर आएगा नन्हा मेहमान...

सीमा सिंह ने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी के सात महीने पूरे हो चुके हैं और वो नन्हे मेहमान का स्वागत अगले साल यानी 2021 में मार्च महीने में करेंगी। वो और उनके पति बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, सीमा सिंह की उन तस्वीरों के बारे में बात की जाए, जो उन्होंने हमारे साथ शेयर की है। उसमें वो व्हाइट और ब्लैक कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस ड्रेस के साथ ही एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ ब्लैक चश्मा पहना हुआ है।
इसके साथ ही तस्वीरों में उनके साथ उनके पति सौरव कुमार भी नजर आ रहे हैं। वो पत्नी सीमा सिंह के साथ ही उनके बेबी बंप को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
बहरहाल, सीमा सिंह ने बिजनेसमैन सौरव कुमार के साथ 13 मार्च, 2019 में शादी की थी। इनकी शादी में करीबी दोस्त, परिवार वाले और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारे पहुंचे थे। इनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।
सीमा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो उनकी सौरव से पहली मुलाकात एक शो के दौरान पटना में हुई थी। शो कैंसिल हो जाने के कारण एक्ट्रेस काफी उदास थीं और सौरव उन्हें दिलासा दे रहे थे। यहीं पर दोनों ने एक-दूसरे का नंबर एक्सचेंज किया और फिर बातों का सिलसिला शुरू हुआ था।
सीमा ने शुरुआती दिनों में सौरव के सा दोस्ती होने के बाद उनके साथ अपनी फ्यूचर प्लानिंग शेयर की थी और उन्हें बताया था कि वो फिल्म मेकर बनना चाहती थीं। सौरव पेशे से एक बिजनेसमैन हैं वो भी तब एक फिल्म निर्माता ही बनना चाहते थे। दोनों की सोच और बातें एक-दूसरे से मिलती गई और इसी वजह से वो करीब आ गए।
एक्ट्रेस ने बताया था कि इसके बाद सौरव ने सीमा के लिए एक डांसिंग शो 'डांस-घमासान' लॉन्च किया था। शो के शूट के आखिरी दिन सौरव ने सीमा को सीधे शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। उनके इस प्रपोजल को वो मना नहीं कर पाईं। उनके डिसीजन का उनके गुरू कानू दा ने भी सपोर्ट किया।
इसके बाद फिर क्या था सौरव और सीमा सिंह ने शादी कर ली और आज किलकारी गूंजने की खुशखबरी दे दी। अब उन्हें और उनके परिवार को इसका बेसब्री से इंतजार है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।