लालू की पत्नी के जीवन पर बनी 'लालटेन', राबड़ी देवी बनी ये एक्ट्रेस
मुंबई. भोजपुरी सिनेमा की लकी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा अब जल्द ही राबड़ी देवी का किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। जी हां, भोजपुरी में पहली बार ऐसा होगा जब किसी की बायोपिक बनाई जाएगी। इसकी शुरुआत मेकर्स लालू की पत्नी राबड़ी देवी से कर रहे हैं। मेकर्स राबड़ी देवी की बायोपिक बना रहे हैं और उनके जीवन को पर्दे पर स्मृति सिन्हा दिखाएंगी। इस फिल्म का नाम खुद एक्ट्रेस ने ही बताया है। उसका नाम 'लालटेन' है। स्मृति ने खुलासा किया है कि इसकी शूटिंग भी पूरी की जा चुकी है। लॉकडाउन की वजह से इसे रिलीज नहीं किया गया है।

स्मृति सिन्हा हाल में फेसबुक पर लाइव आई थीं। इस दौरान उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी जानकारी दी। स्मृति ने कहा कि वो राबड़ी देवी की भूमिका निभाकर बहुत खुश हैं और जल्द ही इस किरदार को वह पर्दे पर देखना चाहती हैं।
राबड़ी देवी की भूमिका में ढलने के लिए स्मृति को काफी तैयारी भी करनी पड़ी थी। स्मृति कहती हैं कि बिल्कुल राबड़ी जी का अपना एक स्टाइल है। बोलने का ढंग और फिर वह सीएम रही हैं। यह रोल उनके लिए चुनौतीपूर्ण तो था ही। जैसे ही ये रोल उन्हें ऑफर हुआ वो खुशी से फूले नहीं समाईं।
क्योंकि फिल्म में उनके किरदार को लेकर स्मृति का मानना है कि ये कुछ अलग और चैलेंजिंग है। इसके बाद उन्होंने उनके कई फुटेज देखे और खुद को उस स्तर पर ढालने के लिए काफी मेहनत की।
फिल्म 'लालटेन' को पूरी तरह पारिवारिक फिल्म बताते हुए स्मृति ने कहा कि ये मूवी काफी जबरदस्त बनी है। इसे पूरी फैमिली एक साथ बैठकर देख सकती है।
राबड़ी देवी के रूप में उनका किरदार भी इस फिल्म में काफी अहम है। एक्ट्रेस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और वो चाहती हैं कि इसे जल्द ही रिलीज किया जाए और मूवी को वैसा ही प्यार मिले जैसा उनकी पुरानी फिल्मों को मिलता रहा है।
बहरहाल, स्मृति सिन्हा के पास कई फिल्में लाइन में हैं। लॉकडाउन के ठीक बाद दो फिल्में उनकी रिलीज होने वाली हैं। दूसरी फिल्म पवन सिंह के साथ है। इसके अलावा कई फिल्मों पर स्क्रिप्ट को लेकर काम चल रहा है। लॉकडाउन के बाद उन फिल्मों पर भी काम शुरू हो जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।