- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- Happy Birthday Khesari Lal Yadav: कभी गुमटी लगाने वाले एक्टर एक फिल्म के लिए वसूलते हैं इतनी रकम,देखें संघर्ष
Happy Birthday Khesari Lal Yadav: कभी गुमटी लगाने वाले एक्टर एक फिल्म के लिए वसूलते हैं इतनी रकम,देखें संघर्ष
एंटरटेनमेंट डेस्क, Happy Birthday Khesari Lal Yadav : भोजपुरी के स्टार एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव का 15 मार्च को जन्मदिन है। भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के यूपी-बिहार में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी आवाज और गायकी के भी लाखों फैन हैं। खेसारी को ये मुकाम यूं ही हासिल नहीं हुआ, उन्होंने बिहार में मजदूरी की, इससे बात नहीं बना तो दक्षिण दिल्ली में सड़क किनारे लिट्टी-चोखा की गुमटी बनाकर अपना और परिवार का पेट पाला, इसके बाद जीवन में कई उतार- चढ़ाव आते चले गए। वहीं यदि मौजूदा समय की बात करें तो खेसारी लाल यादव एक फिल्म में एक्टिंग के लिए 50 लाख तक वसूलते हैं। देखें संघर्ष की कहानी...

खेसारी लाल यादव का जन्म बिहार के छपरा में हुआ था। उन्होंने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। पिता मंगरू लाल यादव गली-गली चने बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे।
भेष बदलकर बनते थे गर्ल डांसर
उनका परिवार भी पहुत बड़ा था। खेसारी समेत उनके सात बेटे हैं। पिता का हाथ बंटाने के लिए खेसारी ने कई तरह के काम किए, वे गांव में आई बरातों में रूप बदलकर फीमेल डांसर बन जाते थे। इस तरह कुछ कमाई करके घर खर्च में अपना योगदान देते थे।
वहीं अब खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। वो इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी संघर्षों से होकर गुजरे हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर और डांसर भी हैं।
लिट्टी चोखे की गुमटी खोली
खेसारी ने मजदूरी से घर का खर्च पूरा नहीं होने पर फेरीलगाकर दूध बेचने का काम किया, फौजी बनने के लिए कोशिश की, लेकिन भाग्य ने साथ नहीं दिया। इसके बाद वे दिल्ली आ गए और लिट्टी चोखा की गुमटी खोलकर लोगों का पेट भरने का रोजगार करने लगे।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वो भैंस का दूध बेचने जाते थे तो उसमें वो पानी भी मिला दिया करते थे, इससे 10-20 रुपए उन्हें भी मिल जाया करते थे। खेसारी ने कहा कि 'गांव से करियर शुरू करने से पहले वो चोर थे और खेतों से सरसों चुराया करते था। मकई थोड़कर भैंसों को खिला दिया करते थे।'
खेसारी लाल यादव का असली नाम
खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव हैं। उन्हें ये नाम कैसे मिला इसके पीछे की तरह की कहानियां हैं, बहरहाल उन्हें इस नाम सेकोई नहीं जानता, सभी खेसारी नाम से उन्हें पहचानते हैं। सच कहे तो उन्हें खेसारी नाम बहुत फल गया, इस नाम ने उन्हें बेशुमार शोहरत और दौलत दी है।
'माल भेटाई मेला से' से बनाई पहचान
खेसारी लाल यादव को पहली बार पहचान और सफलता उनके भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला से' के जरिए मिली। साल 2012 में उनकी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' आई, इस भोजपुरी फिल्म ने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया।
खेसारी की खासियत है कि वे कोई बनावटी आवाज में गायन के बजाए ठेठ देहाती भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अपनी अधिकतर फिल्मों में गीतों को वे खुद ही गाते हैं।
संपत्ति
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है, मीडिया रिपोर्टस की मानें तो उनके पास 12 से 15 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।