- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- होली खेलने से पहले पवन सिंह रंगों को छुड़ाने अपनाते थे देसी नुस्खा, हो सकता है आपके काम का
होली खेलने से पहले पवन सिंह रंगों को छुड़ाने अपनाते थे देसी नुस्खा, हो सकता है आपके काम का
मुंबई. पूरे देश में होली के सेलिब्रेशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस साल होली का त्योहार 29 मार्च को मनाया जाएगा। पिछले साल लॉकडाउन लगने से पहले ही इस त्योहार का सेलिब्रेशन किया गया था, लेकिन इस बार कोरोना काल में होली मनाई जाएगी। ऐसे में देखना होगा कि क्या होली रंग फीका पड़ेगा। बहरहाल, अब इसी बीच होली को लेकर पवन सिंह से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जिसे उन्होंने एक बार शेयर किया था। आइए जानते हैं...

पवन सिंह ने एक इंटरव्यू में पुरानी यादों को शेयर करते हुए कहा था कि 'उनका मानना है कि होली का त्योहार ना सिर्फ रंगों का त्योहार है बल्कि आपसी मिलन का भी त्योहार है। इस दिन खूब सारी मस्ती, रंग, भांग दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं।'
इसके साथ ही पवन सिंह ने कहा था कि रंग, ठंडाई, पिचकारी, मिठाई, गुझिया के बिना होली संभव नहीं है। मस्ती करना, छेड़छाड़ करना एक-दूसरे पर रंग लगाना गले लगाना भाईचारे को दिखाता है।
पवन सिंह ने होली के मौके पर कहा था कि अगर किसी को होली खेलने से आपत्ति है तो इसके साथ जबरदस्ती ना करें। हंसी मजाक में किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं।' एक्टर का ये भी कहना था कि वो अपने दोस्तों के लिए अभी पवनवा ही हैं।
पवन ने अपने बचपन का किस्सा शेयर करते हुए कहा था कि उन्होंने छोटेपन पर कीचड़ वाली होली बहुत खेली है, जिसकी वजह से सारे बच्चे सुबह उठकर पहले ही तेल लगाकर तैयार हो जाते थे, ताकि होली का रंग और कीचड़ आसानी से निकल जाए।
एक्टर ने इस बार की होली को लेकर कहा कि वो हमेशा की ही तरह इस बार भी अपनी होली परिवार वालों के साथ ही मनाएंगे। बहरहाल, अगर उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें भोजपुरी का सलमान खान भी कहा जाता है।
पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में ही कर दी थी। उन्हें बचपन से ही गायिकी का शौक था। उनका पहला एलबम 'ओढ़निया वाली' था।
एक्टर को नेम और फेम दोनों ही 'लगावेलू लिपिस्टिक' से मिला था। उनके इस गाने को विदेशों में भी पसंद किया जाता है। अब अगर उनके वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इस साल होली पर उनका गाना 'बबुनी तेरे रंग में' रिलीज हुआ था।
सॉन्ग 'बबुनी तेरे रंग में' पवन सिंह के साथ 'आश्रम' फेम एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा एक्टर हाल ही में रिलीज हुआ एक और सॉन्ग 'लहंगवा लस लस करता' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।