- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर दिखा आम्रपाली, अंजना से लेकर 'लूलिया' तक का स्टाइलिश लुक
अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर दिखा आम्रपाली, अंजना से लेकर 'लूलिया' तक का स्टाइलिश लुक
मुंबई. इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड यानी की IBFA 2019 का शुक्रवार 6 दिसंबर को सिंगापुर में आगाज हुआ। इस शाम भोजपुरी के तमाम सितारों ने शो में शिरकत की। इस बार आईबीएफए पांचवा इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड है। इसमें राजनीति से वक्त निकालकर मनोज तिवारी और रवि किशन भी शामिल हुए थे। इसके साथ ही स्पेशल गेस्ट के तौर पर सनी देओल भी शो का हिस्सा बने थे।
110

इसके साथ ही निरहुआ यानी दिनेशलाल यादव, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह, काजल राघवानी, लूलिया यानी की निधी झां, भोजपुरी की हॉटकेक कही जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह, मधु शर्मा, शुभि शर्मा और अन्य स्टार्स पहुंचे थे।
210
बता दें, इससे पहले आईबीएफए अवॉर्ड शो मॉरीशस, दुबई, लंदन और मलेशिया में आयोजित किया जा चुका है। इस बार ये सिंगापुर में आयोजित किया गया था।
310
इसके साथ ही भोजपुरी सितारों के अलावा जरीना खान, कृष्णा अभिषेक और सनी लियोनी की शानदार परफोर्मेंस भी देखने के लिए मिली।
410
भोजपुरी की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह।
510
काजल राघवानी इन दिनों भोजपुरी की एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की सिनेमा जगत में बेस्ट जोड़ी मानी जाती है। एक्ट्रेस को IBFA 2019 सिंगापुर में बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस का फिल्म 'संघर्ष' के लिए अवॉर्ड दिया गया।
610
भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन अक्सर उन्हें इवेंट्स और पार्टी में देखा जाता है। अब राजनीति से वक्त निकालकर आईबीएफए का हिस्सा बने।
710
भोजपुरी में 'लूलिया' गाने से फेमस एक्ट्रेस निधी झां ने शो की महफिल ही लूट ली। ब्लैक गाउन उन्होंने शानदार पोज दिए।
810
बीते समय अक्षरा सिंह और पवन सिंह का विवाद काफी चर्चा में रहा था, जिसके बाद से पवन सिंह अब इस अवॉर्ड शो में नजर आए हैं। शो वे सेंटर ऑफ अटरेक्शन बने हुए थे।
910
यूपी के गोरखपुर सांसद और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन इन दिनों भोजपुरी फिल्मों से दूर हैं लेकिन हाल ही में वो बॉलीवुड फिल्म 'मरजावां' एक पॉजिटिव पुलिस वाले का रोल प्ले करते दिखे थे। अब राजनीति से थोड़ा सा वक्त निकालकर रवि किशन आईबीएफए अवॉर्ड शो का हिस्सा बने।
1010
IBFA 2019 में भोजपुरी स्टार्स के अलावा बॉलीवुड सितारे और कुछ टीवी के सितारे भी पहुंचे थे। इसमें से एक एक्ट्रेस जरीन खान भी थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos