- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- क्या पवन सिंह से नफरत करती हैं अक्षरा? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
क्या पवन सिंह से नफरत करती हैं अक्षरा? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी और पवन सिंह की रिलेशनशिप ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के बाद उन पर कई बड़े आरोप भी लगाए थे। दोनों स्टार्स ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम भी किया है। इनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता रहा है। इन दिनों सभी स्टार्स अपने घरों में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं, लेकिन उनका इंटरनेट पर पुराना इंटरव्यू और किस्से कहानियां वायरल हो रही हैं।

ऐसे में अक्षरा सिंह का एक पुराना फैंस के साथ का चैट सेशन वायरल हो रहा है। इसमें फैंस ने अक्षरा सिंह से तमाम प्रश्न किए थे। कोई उनकी पर्सनल लाइफ तो काम को लेकर सवाल कर रहा था। वहीं, एक्ट्रेस ने भी सभी के प्रश्नों का बेबाकी से जवाब भी दिया था।
इसी बीच एक यूजर ने पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रिलेशनशिप को लेकर सवाल कर दिया था। उसने एक्ट्रेस से सवाल किया था कि क्या वो पवन सिंह से नफरत करती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'नहीं।'
बता दें, अक्षरा सिंह का फैंस के साथ ये चैट पवन सिंह से उनके ब्रेकअप के बाद हुई थी, जिसमें ज्यादातर सवाल पवन सिंह के साथ उनकी रिलेशनशिप को लेकर प्रश्न किया गया था।
गौरतलब है कि पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद पिछले साल अक्षरा सिंह ने उन पर कई बड़े आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों में जमकर विवाद हुआ था।
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप की बात को कबूला था और कहा था कि उन्होनें उनसे बिना बताए चुपके से दूसरी लड़की से शादी कर ली थी और शादी के बाद भी वो उनके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहते थे।
जब अक्षरा सिंह ने उनके साथ शादी के बाद रिलेशनशिप में रहने से मना किया तो वो उनके साथ मारपीट करते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थे। एक्ट्रेस के इन आरोपों के बाद भोजपुरी की कई एक्ट्रसेस ने पवन सिंह का पक्ष लिया था और कइयों ने अक्षरा से कहा था कि इस मामले को ज्यादा आगे ना बढ़ाएं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।