- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- बर्थडे पर खेसारी लाल यादव को दोस्तों और फैंस से मिला प्यार, इन्हीं के साथ केक काटकर मनाया जश्न
बर्थडे पर खेसारी लाल यादव को दोस्तों और फैंस से मिला प्यार, इन्हीं के साथ केक काटकर मनाया जश्न
मुंबई. भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुके एक्टर खेसारी लाल यादव आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनका जन्म 6 मार्च, 1986 को हुआ था, लेकिन फैंस और दोस्त उन्हें आज जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बर्थडे के मौके पर खेसारी लाल यादव की केक काटते हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।
18

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में खेसारी लाल यादव एक बड़ा सा केक काटते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास दोस्त और फैंस दिखाई दे रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
फैंस खेसारी की केक काटते हुए फोटो देख उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। केक काटने के दौरान खेसारी लाल ने नीली शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखी थी।
38
इसके अलावा काजल राघवानी समेत कई स्टार्स ने खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस लिस्ट में काजल राघवानी, पूनम दुबे, अवधेश मिश्रा, शुभि शर्मा और संजय पांडे जैसे तमाम स्टार्स ने बर्थडे विश किया।
48
बता दें, खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दुनिया भर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। महज 8 साल के करियर में खेसारी आज सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
58
एक्टर ने 2012 में फिल्म 'साजन चले ससुराल' से करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके अपोजिट स्मृति सिन्हा ने लीड रोल प्ले किया था।
68
'साजन चले ससुराल' हिट हुई थी। इसमें खेसारी की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। इसके बाद उन्होंने 'दबंग सरकार', 'मेहंदी लगा के रखना', 'मेहंदी लगा के रखना 3', 'नागिन' जैसी हिट फिल्में की।
78
खेसारी काफी गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता ने चना बेचकर उनकी परवरिश की है। काफी स्ट्रगल के बाद उन्हें भोजपुरी में ब्रेक मिला।
88
एक्ट्रेस पूनम दुबे के साथ रोमांटिक होते खेसारी लाल यादव। फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos