- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- पहली पत्नी की बेटी के कहने पर मनोज तिवारी ने की है दूसरी शादी, क्या आप जानते हैं कौन हैं सुरभि?
पहली पत्नी की बेटी के कहने पर मनोज तिवारी ने की है दूसरी शादी, क्या आप जानते हैं कौन हैं सुरभि?
मुंबई. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर हाल ही में लक्ष्मी आई है। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। एक्टर और सांसद ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ट्विटर अकाउंट पर बेटी की फोटो शेयर की है और फैंस के साथ इसकी खुशखबरी शेयर की है। उस फोटो को शेयर करने के साथ ही मनोज ने कैप्शन भी लिखा, 'मेरे घर आयी एक नन्ही परी. जय जगदंबे।' जहां फैंस उनकी दूसरी बेटी का बारे मे सुन सरप्राइज हैं वहीं, उनकी दूसरी शादी से भी वो अनजान हैं। कौन हैं एक्टर की दूसरी पत्नी...

लोग अब मनोज तिवारी की बेटी के बारे में जानने के लिए काफी इच्छुक हैं। वो जानना चाहते हैं कि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी कौन हैं और क्या करती हैं? ये सारे सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं क्योंकि इससे पहले यानी 8 साल पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी रानी से तलाक ले लिया था, जिसके बाद शादी नहीं की थी।
मनोज तिवारी अपनी पहली पत्नी रानी से 2012 में अलग हो गए थे। उसके बाद वो लंबे समय तक अकेले ही रहे। हाल ही में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी के कहने पर दूसरी शादी की है।
मनोज तिवारी की पत्नी का नाम सुरभि तिवारी है। सुरभि से मनोज ने पिछले साल यानी 2020 में शादी की थी। वो भी बताया जाता है कि उन्होंने लॉकडाउन और कोरोना काल में की थी।
बता दें, मनोज तिवारी की ही तरह सुरभि भी भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और फेमस भोजपुरी सिंगर हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी गानों को अपनी आवाज दी है।
बता दें, मनोज तिवारी की ही तरह सुरभि भी भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और फेमस भोजपुरी सिंगर हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी गानों को अपनी आवाज दी है।
मनोज तिवारी का पहली पत्नी से तलाक की वजह श्वेता तिवारी को माना जाता है। कहा जाता है कि एक्टर की पत्नी थोड़ी शक्की थीं और उन्हें श्वेता-मनोज के रिश्ते पर शक था। इसके बाद बिग बॉस के घर में दोनों साथ में नजर आए थे तो इनके रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं, जिसके बाद रानी ने मनोज को तलाक देने का फैसला कर लिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।