MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • क्या आपने देखा मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी को? चकाचौंध से दूर रहती हैं इन भोजपुरी स्टार्स की भी वाइफ

क्या आपने देखा मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी को? चकाचौंध से दूर रहती हैं इन भोजपुरी स्टार्स की भी वाइफ

मुंबई. कोरोना काल में जहां देशभर के सारे कारोबार बंद थे। वहीं, सेलेब्स भी अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा से ज्यादा वक्त दे पा रहे थे। इस दौरान कइयों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की तो कइयों के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने भी अपनी पर्सनल लाइफ को एक बार फिर से हरा-भरा कर दिया। उन्होंने अपनी बेटी के कहने पर दूसरी शादी कर ली थी और पिछले साल ही उनके घर दूसरी पत्नी से भी बेटी ने जन्म लिया था। बेटी के जन्म के बाद इस बात का खुलासा हुआ था। ऐसे में भोजपुरी के उन स्टार्स के बारे में बता रहें, जिनकी पत्नियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 18 2021, 08:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

मनोज तिवारी

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर मनोज तिवारी आज भले राजनीति में चले गए हों लेकिन उन्हें भोजपुरी में योगदान के लिए आज भी याद किया जाता है। वो अक्सर इवेंट और फंक्शन्स में नजर आते हैं। मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 1999 में रानी से शादी की थी, जो कि भोजपुरी सिंगर हैं। लेकिन, रानी से मनोज तिवारी का रिश्ता 2012 में टूट गया। दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मनोज तिवारी सालों तक अकेले रहे थे। हालांकि, लॉकडाउन में उन्होंने दूसरी शादी की। इनकी दूसरी पत्नी का नाम सुरभि है। एक्टर ने अपनी दूसरी शादी पहली पत्नी रानी की बेटी ऋति के कहने पर सुरभि से शादी की थी। बताया जाता है कि वो पेशे से एक सिंगर हैं, लेकिन शादी के बाद से अब वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं।
 

25

खेसारीलाल यादव

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने चंदा से की थी। खेसारी और चंदा की शादी फिल्मों में आने से पहले ही हुई थी। फिल्मों में आने से पहले दोनों दिल्ली में साथ में रहा करते थे। अब खेसारी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में शिफ्ट हो चुके हैं। खेसारीलाल यादव दो बच्चों एक बेटा ऋषभ और कृति यादव के पिता हैं। बता दें, कृति भोजपुरी फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म 'दुल्हनिया गंगा पार के' थी।
 

35

पवन सिंह 

पवन सिंह फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। पवन ने 2014 में नीलम में से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से 2018 में की थी। 
 

45

रवि किशन

रवि किशन रियल लाइफ में चार बच्चों के पिता है। रवि किशन तीन बेटियां हैं और एक बेटा है। एक्टर अपनी बेटियों को देवी की तरह पूजते हैं। रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति किशन है।

55

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की वाइफ अक्सर लोग आम्रपाली दुबे को समझ लेते हैं। इससे पहले लोग भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े को समझते थे। लेकिन, दोनों एक्ट्रेस में से कोई भी निरहुआ की पत्नी नहीं है। बल्कि उनकी रियल वाइफ मंशा है। वो दो बेटों आदित्य और अमित के पिता है। मंशा से निरहुआ ने साल 2000 में शादी की थी। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved