MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • इस आलीशान घर में रहती है 'मस्तराम' की एक्ट्रेस, देखें रानी चटर्जी के आशियाने की इनसाइड PHOTO

इस आलीशान घर में रहती है 'मस्तराम' की एक्ट्रेस, देखें रानी चटर्जी के आशियाने की इनसाइड PHOTO

Rani Chatterjee House: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने वेबसीरिज 'मस्तराम' में भी काम किया है। आज के समय में रानी भोजपुरी की टॉप हीरोइंस में गिनी जाती हैं। 18 साल पहले रानी चटर्जी ने 2004 में मनोज तिवारी की फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म में काम करने के बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यही वजह है कि रानी चटर्जी आज के दौर में भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। रानी करोड़ों की प्रॉपर्टी के साथ ही आलीशान घर की भी मालकिन हैं। 

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Jan 11 2023, 10:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

3 नवम्बर, 1979 को मुंबई में पैदा हुईं रानी (Rani Chatterjee) का असली नाम शबीना शेख है। रानी ने महज 16 साल की उम्र में ही भोजपुरी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। रानी अब मुंबई में स्थित एक आलीशान बंगले में रहती हैं। 

29

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी चटर्जी अब एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए लेती हैं। रानी के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। उनके पास रेड कलर की मर्सिडीज के अलावा एक मारुति Ciaz कार भी है।

39

बता दें कि कोरोना काल के बाद से ही रानी चटर्जी मन की शांति के लिए घर पर योगा करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें मौजूद हैं, जब वो घर पर योग करती दिख रही हैं। 

49

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी के घर में एक बड़ा-सा जिम भी है, जहां वो एक्सरसाइज करती हैं। रानी चटर्जी को भोजपुरी की फिटनेस क्वीन भी कहा जाता हैं। वो अपनी फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर रहती हैं। 

59

इस फोटो में रानी चटर्जी अपने घर में सोफे पर बैठकर गरमागरम चाय की चुस्कियां लेती दिख रही हैं। बता दें कि रानी को जब भी फिल्मों और शूटिंग से समय मिलता है तो वो अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं।

69

कई बार रानी चटर्जी अपने घर की छत पर भी फोटोज क्लिक कराती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी ऐसी कई तस्वीरें मौजूद हैं। रानी चटर्जी के घर के आसपास काफी हरियाली मौजूद है। उन्होंने इस घर को अपने हाथों से सजाया है।

79

बता दें कि रानी चटर्जी की पैदाइश मुंबई की है। वसई से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनका परिवार शुरू से यहीं रहता आ रहा है। रानी चटर्जी के पिता सरकारी नौकरी करते थे। 

89

रानी चटर्जी अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें 'देवरा बड़ा सतावेला', 'घरवाली बाहरवाली', 'जानम', 'नागिन', 'रानी बनल ज्वाला', 'परिवार' और 'रानी 786', 'परिवार', दुलारा, पायल, शिव रक्षक, मैं रानी हिम्मतवाली, देवरा इश्कबाज, रंगबाज, छोटी ठकुराइन और मस्तराम जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 

99

रानी चटर्जी ने भोजपुरी में रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। रानी चटर्जी ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी काम किया है। 

ये भी देखें : 

10 PHOTOS:बोल्डनेस में आभा पॉल से कहीं आगे है 'चरमसुख' की एक्ट्रेस, खूबसूरती के आगे बड़ी बड़ी हीरोइनें भी फीकी

PHOTOS: जानें कितनी अमीर है अंबानी की होनेवाली बहू राधिका, तीसरे समधी के पास है इतने करोड़ की प्रॉपर्टी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
रानी चटर्जी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट
Recommended image2
'बलम जी हॉट लागेला', अक्षरा सिंह भोजपुरी गाने के साथ दिखाया बिंदास लुक
Recommended image3
Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
Recommended image4
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
Recommended image5
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved