MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • पवन सिंह से खेसारी तक, बेहद खूबसूरत हैं इन 7 भोजपुरी सुपरस्टार्स की वाइफ, 2 तो खुद ही हैं हीरोइन

पवन सिंह से खेसारी तक, बेहद खूबसूरत हैं इन 7 भोजपुरी सुपरस्टार्स की वाइफ, 2 तो खुद ही हैं हीरोइन

मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्में न सिर्फ यूपी-बिहार बल्कि पूरे देश में काफी देखी और पसंद की जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले सुपरस्टार्स के बारे में तो लोग काफी-कुछ जानते हैं, लेकिन उनके परिवार खासकर पत्नियों के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। मसलन, पवन सिंह (Pawan Singh) और मनोज तिवारी ने जहां दो शादियां की हैं, वहीं विक्रांत राजपूत और यश कुमार मिश्रा ने भोजपुरी हीराइनों को ही अपना हमसफर बनाया है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 06 2021, 05:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

पवन सिंह
पत्नी : ज्योति सिंह

पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को आरा, बिहार में हुआ। उनकी पहली शादी दिसंबर 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। हालांकि किसी वजह से नीलम ने मार्च, 2015 आत्महत्या कर ली। इसके बाद उन्होंने मार्च 2018 में दूसरी शादी बलिया में ज्योति सिंह से की।

27

खेसारी लाल यादव 
पत्नी : चंदा देवी

खेसारी लाल यादव का जन्म 3 जुलाई 1986 को छपरा के एक गरीब यादव परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम मंगरू यादव है। खेसारी लाल की शादी चंदा देवी से हुई है और उनके दो बच्चे हैं। बेटी का नाम कृति है, जबकि बेटे का ऋषभ।
 

37

मनोज तिवारी
पत्नी : सुरभि 

भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी की दो शादियां हुई हैं। उनकी पहली शादी 1999 में रानी से हुई थी। लेकिन रानी तिवारी ने 2012 में मनोज तिवारी से तलाक ले लिया। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम ऋति है। इसके बाद मनोज तिवारी ने अप्रैल, 2020 में सुरभि से दूसरी शादी की।  दिसंबर, 2020 में ही सुरभि ने एक बेटी को जन्म दिया। 

47

रवि किशन 
पत्नी : प्रीति

रवि किशन का जन्म 17 जुलाई, 1969 को जौनपुर, यूपी के छोटे से गांव बिसुईं में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति है। उनके चार बच्चे हैं। तीन बेटियां (रेवा, तनिष्क, और इशिता) व एक बेटा सक्षम है।

57

यश कुमार मिश्रा 
पत्नी : अंजना सिंह 

यश कुमार मिश्रा का जन्म 1985 में गोंडा, उत्तर प्रदेश मे हुआ। उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से 2013 में शादी की। यश और अंजना के एक बेटी है, जिसका नाम अदिति है।

67

विक्रांत सिंह राजपूत
पत्नी : मोनालिसा

आजमगढ़ में जन्मे विक्रांत सिंह राजपूत 2005 से भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव हैं। विक्रांत ने भोजपुरी फिल्मों की ही एक्ट्रेस मोनालिसा से शादी की है। शादी से पहले दोनों 9 साल तक लिव-इन में भी रहे। विक्रांत-मोनालिसा की पहली मुलाकात 2009 में 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। जनवरी 2017 में दोनों ने रियलिटी शो 'बिग बॉस-10' के सेट पर ही शादी की थी।

77

निरहुआ
पत्नी : मंशा देवी

दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का जन्म 2 फरवरी, 1979 को यूपी में गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा में हुआ था। निरहुआ के एक भाई का नाम विजय लाल यादव है, जबकि दूसरे का प्रवेश लाल यादव है। निरहुआ की शादी 2000 में हो गई थी। उनकी पत्नी का नाम मंशा देवी है और उनके तीन बच्चे हैं। बेटी का नाम अदिति है, जबकि बेटों का आदित्य और अमित है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved