- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- ननद की शादी छोड़ दोस्तों संग पार्टी करती दिखीं मोनालिसा, नहीं था पति तो इनके साथ दिए ऐसे पोज
ननद की शादी छोड़ दोस्तों संग पार्टी करती दिखीं मोनालिसा, नहीं था पति तो इनके साथ दिए ऐसे पोज
मुंबई. भोजपुरी से हिंदी टीवी सीरियल्स तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वो अपने को-एक्टर्स और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। इसमें वो अपने को-एक्टर के साथ जमकर पोज देती हुई भी नजर आ रही हैं।
17

दरअसल, मोनालिसा हर वीकेंड शनिवार की रात को दोस्तों और पति के साथ पार्टी करती दिखाई देती हैं, लेकिन इस बार उनके पति विक्रांत बहन रिया की शादी के लिए आजमगढ़ घर गए हुए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस दोस्तों के साथ पार्टी की और विक्रांत नहीं दिखे।
27
मोनालिसा के साथ नजर में काम कर रहे एक्टर हर्ष राजपूत के साथ उन्हें खास बॉन्ड शेयर करते हुए इन तस्वीरों में देखा जा सकता है। मोनालिसा उनके साथ जबरदस्त सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।
37
बता दें, विक्रांत सिंह ने इनसे पहले बहन की हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की थी, जिसमें मोनालिसा नहीं दिखाई दी थीं। मोनालिसा ने एक बार कहा था कि वो रिया को अपनी ननद नहीं बल्कि दोस्त और बहन मानती हैं। वो उनके साथ सबकुछ शेयर कर सकती हैं।
47
रिया और मोनालिसा अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और कई मौकों पर देखा भी जाता रहा है, लेकिन अब जब रिया की शादी की सारी तैयारियां चल रही है और रस्में भी शुरू हो चुकी है तो मोनालिसा इस फैमिली फंक्शन में दिखाई ही नहीं दे रही हैं।
57
बल्कि, मोनालिसा दोस्तों के साथ पार्टी करती और मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा ने पार्टी में शॉर्ट ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।
67
बता दें, मोनालिसा अपने को-एक्टर्स का काफी ध्यान रखती हैं। वो सभी के साथ फ्रैंडली रहती हैं। उनकी को एक्टर सोन्या अयोध्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मोनालिसा सेट काफी मजाक मस्ती करती हैं।
77
बहरहाल, मोनालिसा की ननद रिया की सगाई पिछले साल 10 नवंबर, 2019 को गौरव रघुवंशी से हुई थी, जहां पर मोनालिसा ससुराल वालों के साथ नजर आई थीं और फैमिली के साथ एक ही फ्रेम दिखीं थीं। वहीं, अगर मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों भोजपुरी सिनेमा से दूर हैं और हिंदी टीवी सीरियल 'नजर' में एक डायन का रोल प्ले कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos