- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- मोनालिसा ने केक काटकर पति के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, विक्रांत ने पत्नी के लिए कही ये बात
मोनालिसा ने केक काटकर पति के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, विक्रांत ने पत्नी के लिए कही ये बात
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा 37 साल की हो गई हैं। 21 नवंबर, 1982 को कोलकाता में जन्मीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वो अब तक 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वे अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखाई दे रही हैं।
15

बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, मेरी पुलो, बस किसी की नजर ना लगे।' वहीं, एक्ट्रेस ने जवाब में लिखा, 'ढेर सारा प्यार।'
25
वैसे, मोनालिसा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रही हैं। बता दें कि मोनालिसा ने टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 10 के घर में ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। इतना ही नहीं, मोना और विक्रांत की शादी की पूरी जिम्मेदारी खुद 'बिग बॉस' ने ली थी।
35
मोनालिसा और विक्रांत की शादी में घरवालों समेत भोजपुरी स्टार रवि किशन, निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे सितारे शामिल हुए थे। बता दें, एक्ट्रेस ने विक्रांत के साथ 9 साल लिव इन में रहने के बाद बिग बॉस में शादी की थी।
45
वहीं, अगर मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्होंने काफी समय से भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरियां बना रखी है। इन दिनों वो हिंदी टीवी सीरियल नजर में मोहाना का नेगेटिव रोल प्ले करती नजर आ रही हैं। बता दें, मोहाना शो में एक डायन होती है।
55
मोनालिसा का बर्थडे केक।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos