- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- कभी इस तलाकशुदा शख्स के साथ सालों लिव इन में रही थीं मोनालिसा, फिर ऐसे हुआ लव स्टोरी का दि एंड
कभी इस तलाकशुदा शख्स के साथ सालों लिव इन में रही थीं मोनालिसा, फिर ऐसे हुआ लव स्टोरी का दि एंड
मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा 37 साल की हो गई हैं। 21 नवंबर, 1982 को कोलकाता में जन्मीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वो अब तक 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वैसे, मोनालिसा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रही हैं। फिर चाहे बिग बॉस के घर में उनकी शादी हो या कई सालों पुराना अफेयर।
15

कभी खुद से बड़े शख्स के साथ था मोनालिसा का अफेयर : बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकीं मोनालिसा अपनी प्राइवेट लाइफ के चलते हमेशा चर्चा में रहती हैं। मोनालिसा के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी उम्र से काफी बड़े शख्स मदन के साथ कई फोटोज हैं। बता दें, मदन के साथ ही वे कोलकाता से मुंबई आई थीं। मुंबई में उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने के बाद भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया। भोजपुरी सिनेमा में पहचान बनने में मदन ने ही उनकी मदद की थी।
25
6 साल लिव-इन में रहने के बाद टूटा रिश्ता : मदन पहले से तलाकशुदा थे। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और मुंबई में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। हालांकि, इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। लगभग 6 साल साथ रहने के बाद, इनके बीच अनबन हुई और लव-स्टोरी का दि एंड हो गया।
35
विक्रांत के साथ 9 साल तक लिव-इन में रहीं मोनालिसा : 'दूल्हा अलबेला' फिल्म के सेट पर मोनालिसा और विक्रांत की दोस्ती हो गई। शूटिंग खत्म होने के 3 महीने बाद ये कपल एक घर में शिफ्ट हो गया। करीब 9 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने शादी का फैसला किया था।
45
विक्रांत के साथ 9 साल तक लिव-इन में रहीं मोनालिसा : 'दूल्हा अलबेला' फिल्म के सेट पर मोनालिसा और विक्रांत की दोस्ती हो गई। शूटिंग खत्म होने के 3 महीने बाद ये कपल एक घर में शिफ्ट हो गया। करीब 9 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने शादी का फैसला किया था।
55
कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकीं मोनालिसा : मोनालिसा ने 2005 में अजय देवगन और सुनील शेट्टी स्टारर 'ब्लैकमेल' से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में वे एक आइटम गर्ल के रोल में थीं। मोनालिया का जन्म बंगाली हिंदू परिवार में हुआ और उन्होंने अपने अंकल के कहने पर मोनालिसा नाम को अपनाया। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी के अलावा, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos