- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- मोनालिसा की ननद की सगाई के बाद अब शुरू हुई शादी की रस्में, देखें हल्दी सेरेमनी की Inside Photos
मोनालिसा की ननद की सगाई के बाद अब शुरू हुई शादी की रस्में, देखें हल्दी सेरेमनी की Inside Photos
मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस कही जाने वाली मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास की ननद रिया सिंह की शनिवार 8 फरवरी को हल्दी सेरेमनी की गई। ननद की हल्दी सेरेमनी की फोटोज मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इसमें मोनालिसा के पति की पूरी फैमिली दिखाई दे रही है।
17

वहीं, ननद की हल्दी सेरेमनी में सभी लोग पीले रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं, साथ ही मंडप भी पीले रंग में दिख रहा है। रिया की शादी ककी रस्में शुरू हो चुकी हैं और इस फंक्शन की फोटो शेयर करने वाली मोनालिसा खुद ही इस फैमिली फंक्शन में नहीं दिखीं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में मोनालिसा नहीं दिखाई दे रही हैं, लेकिन उन्होंने फोटोज शेयर करने के साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, 'मेरी प्यारी ननदिया बनेने जा रही दुल्हनिया।'
37
बता दें, पिछले साल 10 नवंबर, 2019 को मोनालिसा की ननद रिया सिंह की सगाई उनके लाइफ टाइफ ब्वॉयफ्रेंड गौरव रघुवंशी से हुई थी।
47
अब रिया की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, जिसमें से हल्दी सेरेमनी की फोटोज मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने शेयर किए हैं।
57
विक्रांत सिंह ने फोटोज शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा है, 'मेरी प्यारी बहनिया, बनेगी दुल्हनिया।'
67
मोनालिसा रिया सिंह के साथ एक शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने एक बार बताया था कि वो उन्हें ननद नहीं बल्कि अपनी बहन मानती हैं। वो इनके साथ अपनी सारी बातें शेयर करती हैं।
77
बहरहाल, अगर मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों टीवी शो 'नजर' में एक डायन का रोल प्ले कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos