- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- बचपन में इस एक्ट्रेस की फिल्म देखने के लिए क्लास तक बंक कर दिया करते थे निरहुआ, किया था खुलासा
बचपन में इस एक्ट्रेस की फिल्म देखने के लिए क्लास तक बंक कर दिया करते थे निरहुआ, किया था खुलासा
मुंबई. भोजपुरी के जुबली स्टार कहे जाने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बार 'द कपिल शर्मा शो' में आम्रपाली दुबे के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई किस्से शेयर किए थे। उन्हीं में से एक किस्सा उनके बचपन का बता रहे हैं इसके साथ ही आम्रपाली दुबे ने इंडस्ट्री में कैसे एंट्री मारी ये बता रहे हैं। भोजपुरी में आने से पहले एक्ट्रेस हिंदी टीवी सीरिल्स में काम करती थीं। 2014 में इंडस्ट्री की हालत बहुत खराब हो गई थी।

2014 में ही आम्रपाली ने निरहुआ के साथ एक फिल्म साइन की और वो जबरदस्त हिट हुई थी। सिनेमाघरों में यह फिल्म लगभग 50 दिनों तक चली थी। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया। बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ लगभग 25 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
'द कपिल शर्मा शो' में निरहुआ ने खुलासा किया था कि वो बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के फैन है, जिनकी फिल्में देखने के लिए वे अपनी क्लास तक छोड़ दिया करते थे।
निरहुआ ने बताया था कि वो करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने बचपन की बातों को शेयर करते हुए बताया कि एक बार वो एनसीसी क्लास बंक करके करिश्मा कपूर की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' देखने गए थे।
निरहुआ भोजपुरी के बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं। एक समय था जब उनके घर साइकिल भी नहीं थी, लेकिन आज वो एक फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
आज भोजपुरी में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। लोग दोनों के बीच की केमिस्ट्री को खूब पसंद करते हैं। इसके साथ ही इनके रिलेशनशिप को लेकर भी मीडिया में खूब खबरें भी आती हैं। हालांकि, कई मौकों पर दोनों अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है।
गौरतलब है कि निरहुआ रियल लाइफ में दो बच्चों के पिता है। उनकी पत्नी मंशा देवी और बच्चे दिनेश के साथ मुंबई में ही रहते हैं। कई मौकों पर आम्रपाली और निरहुआ को साथ में देखा जाता रहा है, जिससे उनके अफेयर की खबरें जोर पकड़ती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।