- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- रातभर गाने के बाद भी एक्टर को नहीं मिलते थे पैसे, मीलों दूर पैदल चल मायूस हो लौटता था घर
रातभर गाने के बाद भी एक्टर को नहीं मिलते थे पैसे, मीलों दूर पैदल चल मायूस हो लौटता था घर
मुंबई. भोजपुरी के जुबली स्टार कहे जाने वाले एक्टर निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब वो एक्टर और सिंगर होने के साथ-साथ बीजेपी के नेता भी हैं, लेकिन यहां तक का सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं था। दिनेश गरीब परिवार से ताल्लक रखते थे। उनके पिता कोलकाता में मजदूरी करके परिवार का पेट पालते थे। कम रुपए में ही उन्हें गुजर बस करना पड़ता था।
| Published : Feb 29 2020, 12:49 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
19
)
निरहुआ ने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों के बारे बात की थी, जिसमें उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कई बातें बताई। उन्होंने बताया था कि उन्हें बचपन से ही गाना गाने का शौक था। वो गाने के गुर अपने बड़े भाई और बिरहा गायक प्यारेलाल यादव से सीखते थे।
29
दिनेश ने अपनी पढ़ाई कोलकाता में पूरी की थी। पढ़ाई खत्म हो जाने के बाद वो घर (गाजीपुर) वापस लौट आए थे, जिसके बाद बड़े भाई प्यारेलाल यादव के साथ प्रोग्राम करने जाया करते थे।
39
निरहुआ कहते हैं कि जब वो प्रोग्राम करने जाया करते थे तो उनके पास पैसे नहीं होते थे। एक तरफ जाने के ही उनके पास पैसे होते थे। दूसरी तरफ से वापस आने के लिए वो सोचते थे कि प्रोग्राम करने जा रहे हैं तो पैसे मिल ही जाएंगे। उससे बस लेकर आ जाएंगे।
49
लेकिन, जब सुबह होती थी तो पता चलता था कि मालिक पेमेंट बाद में करेंगे तो इस वजह से मीलों तक पैदल चलकर जाना पड़ता था, क्योंकि घर लौटने के पैसे नहीं होते थे।
59
निरहुआ ने एक बार फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया था कि एक बार वो अपने पिता के साथ दमदम एयरपोर्ट पर प्लेन देखने गए थे, जहां उन्होंने 20 रुपए की टिकट भी ली थी। लेकिन अफसोस की वो देख नहीं पाए थे।
69
क्योंकि, ऑथोरिटी का कहना था कि अब ये सेवा बंद हो गई है। इस पर निरहुआ बहुत तेज गुस्सा आया था। मन ही मन वो बुदबुदाते बोले कि गरीब आदमी जब यात्रा नहीं कर सकता तो कम से कम उसे जहाज देखने का तो मौका मिलना चाहिए।
79
दिनेश लाल यादव का बचपन गरीबी में बीता। आज अपनी मेहनत के दम पर भोजपुरी के जुबली स्टार हैं। आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जोड़ी हिट मानी जाती है। इस जोड़ी की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में आती है तो धमाल मचा ही जाती है।
89
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के बीच शानदार कैमिस्ट्री भी देखने के लिए मिलती है। दोनों को लेकर कहा जाता है कि वे रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, कई मौकों पर वो अपने इस रिश्ते को दोस्ती का नाम दे चुके हैं।
99
फोटो सोर्स- फेसबुक।