- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- कभी पैसे देकर भी हवाई जहाज नहीं देख पाया था ये एक्टर, अब उड़ता है चार्टर्ड विमान से
कभी पैसे देकर भी हवाई जहाज नहीं देख पाया था ये एक्टर, अब उड़ता है चार्टर्ड विमान से
मुंबई. भोजपुरी के जुबली स्टार कहे जाने वाले एक्टर निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव कभी 20 रुपए में हवाई जहाज देखने का सपना आंखों में लेकर दम दम एयरपोर्ट कलकत्ता में गए थे, लेकिन वो देख नहीं पाए थे। वो दिन निरहुआ को काफी खला और वो आज तक इस मनहूस पल को भूल नहीं पाए। इस किस्से के बारे में एक्टर ने एक बार खुद पोस्ट लिखकर बताई थी।
17

दरअसल, कोलकाता में दम दम एयरपोर्ट पर फ्लाइट देखने के लिए 20 रुपए चार्ज देने पड़ते थे। उस समय जो लोग फ्लाइट में बैठने का सपना देखते थे और बैठ नहीं पाते थे तो वो फ्लाइट को छूकर ही उसे देखने का ख्वाब पूरा कर लिया करते थे। ऐसे में बचपन में निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव भी हवाई जहाज में बैठने और छूने का सपना देखा करते थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
वो अपने पिता के साथ कोलकाता में रहा करते थे। बचपन में उनके परिवार की स्थिति कुछ खास ठीक नहीं हुआ करती थी। 7 लोगों का परिवार था और पिता महज 3700 रुपए कमाते थे, जिससे बच्चों की पढ़ाई और परिवार का पेट पालते थे। निरहुआ ने बीकॉम की पढ़ाई कोलकाता में ही की है।
37
निरहुआ ने एक बार बताया था कि वो जब 8वीं क्लास में पढ़ा करते थे तो एक बार उनके पिता उन्हें जहाज दिखाने के लिए दम दम एयरपोर्ट पर ले गए। जहां, उन्होंने जहाज देखने के लिए 20 रुपए दिए, लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि अब ये सेवा बंद कर दी गई है, जिसके बाद उन्हें पिता के साथ मायूस होकर घर लौटना पड़ा था।
47
निरहुआ ने बताया था कि उन्हें इस बात से काफी गुस्सा आया। वो मन ही मन रास्ते भर सोचते रहे कि ये क्या है। जब गरीब आदमी जहाज में बैठ नहीं सकता है तो कम से कम ऐसी सुविधा होनी चाहिए कि उसे वो देख तो सके।
57
जहाज को देखने और छूने का सपना रखने वाले निरहुआ आज देश-विदेश में फेमस हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार होने के साथ-साथ वो बीजेपी नेता भी हैं। आज वो रैलियां और लोगों का संबोधन करने के लिए चार्टर्ड विमान से जाते हैं, वो भी कड़ी सुरक्षा के साथ।
67
फिल्मों की शूटिंग के लिए वो देश-विदेश की सैर करते हैं। निरहुआ अपने गानों के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्मों में आने से पहले वो एक बिरहा गायक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गानों से ही की थी।
77
दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ यूपी के गाजीपुर से ताल्लुक रखते हैं। गाजीपुर में जन्मे निरहुआ इन दिनों दिल्ली इलेक्शन में बीजेपी की ओर से चुनाव प्राचर में बिजी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos