- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- अपनी एक्ट्रेस के साथ पब्लिकली रोमांटिक हुए निरहुआ, लंदन में एक दूसरे में खोए दिखे दोनों
अपनी एक्ट्रेस के साथ पब्लिकली रोमांटिक हुए निरहुआ, लंदन में एक दूसरे में खोए दिखे दोनों
मुंबई. भोजपुरी एक्टर निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव और यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अक्सर रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर निरहुआ और आम्रपाली की साथ में कुछ फोटो वायरल हो रही है। इसमें दोनों रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।
15

दरअसल, इन दिनों आम्रपाली निरहुआ के साथ फिल्म 'दुल्हा हिंदुस्तानी दुल्हन इंग्लिशतानी' की शूटिंग लंदन में कर रही हैं, जिसके दौरान की फोटो आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा है, 'दुल्हा हिंदुस्तानी दुल्हन इंग्लिशतानी।'
25
वहीं, अगर बात की निरहुआ और आम्रपाली की फोटो की तो इसमें दोनों एक-दूसरे के गले लग आपस में ही खोए नजर आ रहे हैं। इसमें वे पब्लिकली रोमांटिक होते दिख रहे हैं।
35
आम्रपाली ने भोजपुरी में 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इस जोड़ी ने इंडस्ट्री कई हिट फिल्में की। लेकिन इसके साथ ही दोनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं।
45
हालांकि, दोनों कई मौकों पर अपनी रिलेशनशिप को लेकर इनकार कर चुके हैं, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से इनके रिलेशनशिप में होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
55
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी जब भी सिनेमाघरों में साथ में आती है तो धमाल मचा जाती है। दोनों ने एक साथ 'काशी अमरनाथ', 'राजा बाबू', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2', 'सिपाही', 'बॉर्डर', 'निरहुआ रिक्शावाला 2', और 'निरहुआ चलल लंदन' जैसी फिल्में कर चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos