- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- किसी ने बेचा सत्तू तो किसी ने कैसेट, बेहद संघर्ष के बाद सुपरस्टार बने ये एक्टर
किसी ने बेचा सत्तू तो किसी ने कैसेट, बेहद संघर्ष के बाद सुपरस्टार बने ये एक्टर
मुंबई. भोजपुरी सिनेमा आज दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना रहा है। लोग इसे सुनना देखना पसंद करते हैं। इसे ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सारा श्रेय इसके कलाकारों को जाता है, लेकिन फिल्मों में एक्टिंग करने से पहले इस इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो पहले गाना गाया करते थे और फिर बाद में सुपरस्टार बनकर दुनियाभर के फैंस के दिलों पर राज करते हैं। ऐसे में उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जो पहले गायक बने फिर सुपरस्टार।

भोजपुरी सिनेमा में ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अगर पहले किसी का नाम लिया जाता है तो वो है मनोज तिवारी का। उन्होनें बतौर सिंगर ही इंडस्ट्री में एंट्री ली थी। बाद में उन्होनें एक्टिंग में हाथ आजमाया और सफल भी हुए। मनोज तिवारी ने फिल्मों में आने से पहले जागरण में गाया करते थे। उन्होनें एक्टिंग की शुरुआत फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से की थी। इस फिल्म ने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले और मनोज रातोंरात इंडस्ट्री के स्टार बन गए।
'लॉलीपॉप' सिंगर पवन सिंह आज इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उनका भी संघर्ष कुछ ऐसे ही रहा है। कभी अपने गानों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह बाद में एक्टिंग के जरिए भी लोगों के दिल में जगह बनाने में सफल रहे।
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आज इंडस्ट्री में जुबली स्टार कहा जाता है। निरहुआ भोजपुरी के बिरहा सम्राट विजय लाल यादव के भाई भी हैं। दिनेश ने उन्हीं से गायकी के गुर सीखे और सिंगर के तौर पर इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की। कड़ी मेहनत और किस्मत के कारण आज वो दिनेश लाल यादव से निरहुआ और निरहुआ से जुबली स्टार बन गए हैं।
वहीं, बात करें खेसारी लाल यादव की तो बहुत कम समय में ही उन्होनें स्टारडम हासिल किया। उन्होनें तो गरीबी के वो दिन देखे हैं, जो शायद ही किसी स्टार ने देखे हों। खेसारी ने लिट्टी चोखा से सत्तू तक बेचने का काम किया है। हालांकि, कभी खेसारी ने हार नहीं मानी। संघर्ष करते रहे और फिर वह समय भी आया जब उनके गाने और फिल्म में उन्हें साइन करने के लिए प्रड्यूसर्स की लाइन लग गई।
भोजपुरी इंडस्ट्री का छोटा सितारा कलुआ। इन्हीं छोटा सितारा इसलिए कहा गया क्योंकि उन्होनें बहुत छोटी उम्र में ही करियर की शुरुआत की थी। बतौर गायक वो उभरे और कलुआ के नाम से फेमस हो गए। उनका असली नाम अरविंद अकेला है। आज वो भी फिल्मों में एक्टिंग करते हैं लोग उनकी एक्टिंग को खूब पसंद करते हैं।
'जा ए चंदा' एलबम से रातों रात स्टार बने रितेश पांडे भी गरीबी से उठकर आज भोजपुरी स्टार बन गए हैं। गानों के साथ-साथ उनकी फिल्में भी खूब पसंद की जाती हैं। फिल्मों में आने से पहले वो अपना गाना दुकान-दुकान पहुंचाते थे और आज का दिन है गाने और फिल्मों के लिए उनके पास प्रड्यूसर्स लाइन लगाते हैं।
प्रमोद प्रेमी भी कुछ इसी तरह स्टार बने। कभी गाने के लिए मौके नहीं मिलते थे और आज उस मुकाम पर हैं, जहां फिल्म के साथ-साथ गाने भी खूब हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।