MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • कभी इतने रुपए कमाने के लिए मोनालिसा को करना पड़ता था ये काम, अब एक फिल्म के लिए लेती हैं लाखों

कभी इतने रुपए कमाने के लिए मोनालिसा को करना पड़ता था ये काम, अब एक फिल्म के लिए लेती हैं लाखों

मुंबई. भोजपुरी हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस कही जाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अतंरा बिस्वास आज एक सफल कलाकार के तौर पर जानी जाती हैं। वो भोजपुरी के अलावा बंगाली, मराठी और बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। अब वो इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी हैं। यहां तक का सफर तय करना उनके लिए आसान बात नहीं थी। जीवन में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कभी ऐसा दिन भी आया कि जब एक्ट्रेस को 120 रुपए कमाने के लिए होटल तक में काम करना पड़ा।  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 11 2020, 03:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले कोलकाता के होटलों में काम किया करती थीं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगलिंग लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो फिल्मों में आने से पहले क्या करती थीं? उन्होंने बताया था कि बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ खास ठीक नहीं थी। इसलिए उन्होंने 15 साल की उम्र में ही इसे सुधारने के लिए सोचा और काम करना शुरू कर दिया था। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि इस दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उनकी पहली जॉब एक हॉस्टेस की थी।

27

शुरुआती दिनों में मोनालिसा कोलकाता के एक होटल में काम करती थीं, जहां वो दिनभर में 120 रुपए ही कमा पाती थीं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उनके पिता एक बिजनेसमैन थे और उन्हें एक बिजनेस बहुत बड़ा नुकसान हुआ था, जिसके कारण ब्रेड बटर खरीदने तक के पैसे उनके पास नहीं थे। इसके लिए उन्हें नौकरी करनी पड़ी। तीन साल तक उन्होंने अलग-अलग रेस्‍त्रां में काम किया। उनकी जिंदगी तब बदली जब एक बंगाली प्रोड्यूसर की उनसे मुलाकात हुई उसने एक्ट्रेस से मॉडलिंग करने के लिए कहा।

37

इसके बाद मोनालिसा ने होटल की नौकरी छोड़ दी और मॉडलिंग की ओर बढ़ीं। साथ ही वो ऑडिशन भी देने लगी थीं। फिर क्या था। उनकी कोशिश कामयाब हुई उन्हें 18 साल की उम्र में पहली बंगाली फिल्म मिली। यहां उनकी एक्टिंग को लोग पसंद करने लगे और मोनालिसा को फिल्मों से तमाम ऑफर आने लगे, जहां उन्होंने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स भी किए।
 

47

कुछ समय बाद 2004 में मोनालिसा मुंबई आई थीं। यहां आकर उन्होंने एक्टिंग क्लास ली और कुछ समय बाद अपनी पहली फिल्म 'तौबा तौबा' साइन की। इसमें वो सेकंड लीड थीं। एक्ट्रेस ने कहा था कि मुंबई एक महंगा शहर है। यहां रहने के लिए बहुत पैसा चाहिए होता है। उनके पैरेंट्स उनके काम से खुश नहीं थे। उन्हें पैसे कमाने के लिए ऐसे बहुत से आइटम सॉन्ग किए, जिसमें उन्हें खुद को एक्सपोज करना पड़ा था। उसे करते हुए उन्हें शर्म भी आती थी। आइटम नंबर करने को लेकर उन्होंने बताया था कि उनके गाने देख रिश्तेदार उनका मजाक भी बनाते थे।
 

57

साल 2008 में मोनालिसा ने भोजपुरी में फिल्म 'दूल्हा अलबेला' से एंट्री की थी। इसमें वो विक्रांत के साथ बतौर लीड नजर आई थीं। फिल्म हिट रही थी। यहां से मोनालिसा की किस्मत ही बदल गई। उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्में की।
 

67

कभी 120 रुपए कमाने वाली मोनालिसा की किस्मत ऐसी बदली की वो अब एक एपिसोड के लिए करीब 50,000 रुपए बतौर फीस लेती हैं। इसके अलावा वो एक फिल्म के 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करती हैं। अगर उनके नेट वर्थ यानि कुल संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि उनके पास कुल 8 करोड़ की संपत्ति है।

77

बहरहाल, मोनालिसा अब भोजपुरी से दूर हिंदी टीवी सीरीयल्स में काम कर रही है। लॉकडाउन और कोरोना से पहले वो 'नजर 2' में काम कर रही थीं। वो भोजपुरी सिनेमा से काफी समय से दूर हैं। नेम और फेम एक्ट्रेस को बिग बॉस से मिला था। इसके अलावा वो नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved